सर्दियों में कुछ इस तरह सजाएं शादी वाला घर, अपनाएं ये DIY तरीके

शादियों का सीजन जल्द शुरू होने वाला है, ऐसे में इसकी खास तैयारी जरूरी है। कोरोना काल में बैठने की व्यवस्था से लेकर मेन्यू तक का खास ध्यान देना होगा। वहीं कई लोगों की ख्वाहिश सर्दियों के मौसम में शादी करने की होती है। क्योंकि सर्दियों का मौसम काफी अच्छा होता है और हम दिल खोलकर पकवानों को एन्जॉय भी कर सकते हैं। वहीं शादियों के सीजन में साज-सजावट का खास ध्यान रखा जाता है। कुछ लोग अपनी शादी के लिए थीम डिसाइड करते हैं और उसे फॉलो करते हुए डेकोरेशन करते हैं। इस सर्दी अगर आप भी शादी करने जा रही हैं तो यहां बताएं गए आइडियाज को ट्राई कर सकती हैं।
बैकयार्ड डेकोरेशन
कोरोना काल में ज्यादातर लोग होटल के बजाय घर पर ही शादी कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप खूबसूरत मंडप बनाना चाहती हैं तो इसके लिए बैकयार्ड हिस्सा परफेक्ट है। बैकयार्ड हिस्सा काफी बड़ा होता है, जहां आसानी से लोग एडजस्ट हो सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इस जगह पर आप सोशल डिस्टेंसिंग को भी बरकरार रख सकेंगी। अब बैकयार्ड के हिस्से को किस तरह डेकोरेट करें, इसके लिए पहले से तैयारी कर लें। बता दें कि इन दिनों आप पम्पस ग्रास, पेस्टल कलर, कैंडल लाइट या फिर अन्य ट्रेडिंग पैटर्न ट्राई कर सकती हैं।
सीटिंग अरेंजमेंट
कोरोना काल में सीटिंग अरेंजमेंट का खास ख्याल रखें। कोशिश करें कि सभी चेयर या फिर सोफा को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए ही अरेंज करें। आप चाहें तो अलग-अगल कलर या फिर एक ही कलर ही कुर्सियां अरेंज कर सकती हैं। पिंक, लाइट ब्लू, या पर्पल जैसे कलर के सोफा को अरेंज कर सकती हैं। इसके अलावा आप कुछ एक्सेसरीज जैसे क्यूजिन, फ्लोरल, पम्पस ग्रास और साइनेज बोर्ड जैसी चीजों को इस्तेमाल कर सकती हैं।
फ्लावर डेकोरेशन करें ट्राई
घर में एंट्री से लेकर बैकयार्ड तक आप फ्लोरल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। शादी के दिन घर को आकर्षक दिखाना चाहती हैं तो इसके लिए फ्लोरल डेकोरेशन परफेक्ट है। घर के इंटीरियर में बड़ा बदलाव किए बगैर उसको एक खूबसूरत लुक देना चाहती हैं तो फ्लावर डेकोरेशन का सहारा ले सकती हैं। रंग-बिरंगे फूलों से घर की रौनक बढ़ा सकती हैं और यह घर को महका भी देंगे। आप चाहें तो वेन्यू को सजाने के लिए किसी एक थीम को चुन लें, जिससे सारी सजावट एक लय में दिखे। इससे आपके घर का लुक नया-सा नजर आएगा।
टीपी टेंट डेकोरेशन
शादियों में आप चाहें तो टीपी टेंट लगा सकती हैं। सर्दियों के मौसम में टीपी टेंट न सिर्फ शादी की रौनक बढ़ाएगा बल्कि इससे यह काफी खूबसूरत भी दिखेगा। आप चाहें तो टीपी टेंट किसी डार्क कपड़े या फिर फेयरी लाइट्स से डेकोरेट कर सकती हैं। इन दिनों ऐसे कई डेकोरेशन आइडियाज है जिससे टीपी टेंट को डेकोरेट किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें: शादी के दिन नहीं होगी कोई भी गड़बड़, अगर इन बातों का रखेंगी ख्याल
यूनिक डेकोरेशन करें ट्राई
सर्दियों में घर में शादी करना लोगों को इसलिए भी पसंद है क्योंकि इस मौसम में आप जैसे चाहें घर को सजा सकती हैं। आप चाहें तो वुडन क्रेट्स, पेस्टल टैसल कर्टेन, हैगिंग केन बास्केट, कैंडल लैंप आदि चीजों का उपयोग कर सकती हैं। आप चाहें तो दूल्हा-दुल्हन की फोटो का बड़ा से वॉल फ्रेम तैयार करवा सकती हैं। कोशिश करें कि ईको-फ्रेंडली थीम और प्लास्टिक फ्री चीजों का उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: शादी के लिए जयमाला चुनते समय इन बातों पर दें ध्यान
फेयरी लाइट्स
शादी वाले घर में फेयरी लाइट्स लगाने के अलावा आप बाहर गार्डन एरिया को भी डेकोरेट कर सकती हैं। अपने बजट के हिसाब से डेकोरेशन में पैसे खर्च करना चाहती हैं तो फेयरी लाइट्स परफेक्ट है। बता दें कि शादी वाले घर में एंट्री पर होने वाली सजावट लोगों पर पहला इम्प्रेशन डालती है। वेडिंग लुक देने के लिए आप इसे फेयरी लाइट्स से सजा सकती हैं, यह देखने में थोड़ा अलग लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।