आखिर karan johar को आलिया से क्यों कहना पड़ा 'मुझसे जलना मत', पढ़ें पूरी खबर

करण जौहर ने आलिया भट्ट से क्यों कहा कि मुझसे जलना मत। खबर जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल। 
Updated:- 2022-07-01, 15:17 IST
image

करण जौहर (karan johar) पूरे बॉलीवुड में अपनी अलग जगह रखते हैं। आलिया भट्ट का बॉलीवुड में लाने का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड की जिसके बाद से वह सुर्खियों में हैं। दरअसल इस वीडियो में वो कॉफी विद करण (Koffee with karan) के नए सीजन के बारे में बताते दिख रहे हैं। इसी वीडियो में करण जौहर कहते हैं, "आलिया मुझसे जलना मत।" अब आप सोच रहे होंगे कि आलिया भला करण से क्यों जलेंगी? आइए आपको बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है और करण जौहर ने ऐसा क्यों कहा। 

Koffee with karan का नया सीजन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

24 जून को रिलीज हुई जुग-जुग जियो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर ही रही है। इस बीच करण जौहर कॉफी विद करण का नया सीजन लेकर हाजिर हैं। इस बार यह शो टीवी पर प्रसारित होने के बजाए डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाएगा। कॉफी विद करण के इस सीजन में आपको सेलिब्रिटी की पर्सनल लाइफ से जुड़ा बहुत सारा मसाला देखने को मिलने वाला है। 

इसे भी पढ़ेंः Alia और Ranbir के बच्चे के रूप में लौटेंगे ऋषि कपूर! सुन नीतू कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

"आलिया मुझसे जलना मत"

करण ने आलिया मुझसे जलना मत इसलिए कहा क्योंकि आलिया भी जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से डेब्यू करेंगी। यह कारण है कि उन्होंने आलिया के साथ मजाक करते हुए कहा कि आलिया मुझसे जलना मत। करण जौहर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "हालीवुड इज कोलिंग फोर सम कॉफी।" 

इसे भी पढ़ेंः ऋतिक रोशन की तारीफ कर कैटरीना ने क्यों कसा विक्की पर तंज? जानिए कारण

हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं karan johar

यूं तो कॉफी विद करण के सारे सीजन में ढेर सारी मस्ती होती है, लेकिन इस बार का सीजन कुछ अलग है। करण जौहर ने वीडियो पोस्ट करके बताया है कि वह जल्द ही हॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। वीडियो में करण जौहर कहते हैं, "मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहा हूं। वह आगे कहते हैं, "मेरे जो भी फैंस यूएसए में रहते हैं वो कॉफी विद करण 7 सीजन को हूलू पर देख सकते हैं।"  ऐसे में करण का आलिया को मुझसे जलना मत कहना मात्र एक मजाक है। 

कॉफी विद करण के नए सीजन आने की खुशी में फैंस बहुत खुश हैं। 7 जुलाई से इस शो को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Picture Credit: Karan Johar/Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।