Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

Hindu Wedding Rituals: दुल्हन को शादी से पहले क्यों बांधी जाती है हल्दी की गांठ

हिन्दू धर्म में शादी से जुड़े कई रीति-रिवाज होते हैं। हर रीति-रिवाज का अपना महत्व है और उसके पीछे छिपे हैं कई कारण जो बेहद रोचक हो सकते हैं।  
Updated:- 2023-11-03, 14:06 IST
image

Marriage Astro: हिन्दू धर्म में शादी से जुड़े कई रीति-रिवाज होते हैं। हर रीति-रिवाज का अपना महत्व है और उसके पीछे छिपे हैं कई कारण। 

इन्हीं सब रीति-रिवाजों में से एक है हल्दी की गांठ बांधने की परंपरा। ऐसा माना जाता है कि हल्दी की गांठ बांधना दुल्हन के लिए शुभ होता है।

ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि क्यों शादी से पहले दुल्हन को बांधी जाती है हल्दी की गांठ और क्या है इसके लाभ। 

क्यों है हल्दी की गांठ बांधने का रिवाज?

  • ऐसा नहीं है कि हल्दी की गांठ सिर्फ दुल्हन को ही बांधी जाती हो, बल्कि दुल्हे को भी हल्दी की गांठ बांधी जाती है।
  • हालांकि दुल्हन को हल्दी की गांठ बांधना ज्यादा शुभ और आवश्यक माना गया है। इससे दुल्हन के जीवन में सुख आता है। 
  • असल में शादी से पहले दुल्हन की कलाई पर हल्दी की गांठ (तिजोरी में हल्दी की गांठ रखने के लाभ) बांधी जाती है। शादी के बाद इस गांठ को खोलने की रस्म होती है।

यह भी पढ़ें: हिंदू शादियों में हमेशा दुल्हन दूल्हे के बाईं ओर ही क्यों बैठती है? जानें कारण

  • हल्दी की गांठ खोलने की रस्म में पति को दुल्हन यानी कि पत्नी की हाथ में बंधी हल्दी की गांठ को एक हाथ से खोलना होता है।
  • हल्दी की गांठ खोलते समय दूसरे हाथ का इस्तेमाल पति नहीं कर सकता है। ऐसा करने पर उसे गांठ खोलना की मनाही होती है।
  • ऐसा माना जाता है कि अगर पति एक हाथ से हल्दी की गांठ खोल दे तो उसका उसकी पत्नी के साथ तालमेल उत्तम होता है।
  • पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहता है और दंपत्ति के बीच मधुरता, प्यार और विश्वास स्थापित होता है। 

why turmeric tied to bride

क्या हैं हल्दी की गांठ बांधने के लाभ? 

  • जहां एक ओर हल्दी की गांठ पति द्वारा खोले जाने के कई लाभ हैं तो वहीं दुल्हन को इसे बांधने के भी कई फायदे हैं।
  • दुल्हन को हल्दी की गांठ इसलिए बांधी जाती है ताकि उसके आसपास नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा हटाने के उपाय) का संचार न हो सके।
  • हल्दी की गांठ न सिर्फ बुरी शक्तियों या बुरी नजर को दूर रखती है बल्कि ग्रहों की उग्रता भी शांत करती है। 

यह भी पढ़ें: बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में

  • हल्दी समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक होती है। दुल्हन जिस घर में जाए वह घर सुख-समृद्ध और संपन्न रहे।
  • इस कारण से भी शादी से पहले दुल्हन को हल्दी की गांठ बांधने की परंपरा सालों से निभाई जा रही है।

 

अगर आपके यहां भी दुल्हन और दूल्हे को शादी से पहले हल्दी की गांठ बांधी जाती है तो यहां इस लेख के माध्यम से आप इस रस्म का महत्व और इससे जुड़े लाभ जान सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।