Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

Gen Z को क्यों इतनी पसंद आ रही है Boho Balcony? जानें इस नए ट्रेंड का सीक्रेट

आजकल की जेनरेशन को बोहो बालकनी इसलिए पसंद आ रही है क्योंकि यह कम बजट में आपको रिलैक्सिंग वाइब्स देती है।
Updated:- 2026-08-18, 14:02 IST
boho balcony trend

आजकल घर की बालकनी सिर्फ कपड़े सुखाने या गमलों में पौधे लगाने की जगह नहीं रह गई है। खासकर जेन-जी अपने छोटे से बालकनी स्पेस को ऐसा बनाना पसंद कर रही है, जहां बैठकर कॉफी पी जा सके, किताबें पढ़ी जा सकें या शाम में आराम से समय बिताया जा सके। इसी वजह से इन दिनों Boho Balcony का ट्रेंड ज्यादा बढ़ रहा है। इसकी खासियत यह है कि इसमें हर चीज का एक जैसा और परफेक्ट होना जरूरी नहीं है।

अलग-अलग तरह के पौधे, पुराने गमले, लकड़ी का सामान, मैक्रमे, कुशन या लाइट्स ही बालकनी को सुकून वाली जगह बना देते हैं। आइए इस ट्रेंड के बारे में जानते हैं।

boho balcony trend

क्या है Boho Balcony?

Boho का मतलब यहां एक ऐसा स्टाइल है जिसमें चीजों को बहुत ज्यादा सलीके से नहीं रखा जाता है। बालकनी में हर गमला एक जैसा हो, हर एक का कलर सेम हो या सब कुछ बिल्कुल लाइन से लगा हो, ऐसा जरूरी नहीं है। इन सबके बजाय आप अपनी पसंद का कुछ भी रख सकती हैं। कोई पुराना गमला है, घर में रखा छोटा स्टूल है या फिर डेकोरेटिव आइटम, आप इन सबका इस्तेमाल कर सकती हैं। यानी यह बालकनी थोड़ी कलरफुल और काफी कंफर्टेबल भी लगती है।

यह भी पढ़ें- घर की छोटी सी बालकनी में लग जाएंगे ये 5 औषधीय पौधे, माली ने बताया तरीका

Gen Z को क्यों पसंद आ रहा है बोहो बालकनी?

आजकल मेट्रो सिटीज में फ्लैट में ज्यादा जगह नहीं होता है। हर किसी के पास बड़ा गार्डन भी नहीं होता है। ऐसे में छोटी बालकनी ही बाहर बैठने की छोटी-सी जगह होती है। बोहो स्टाइल इसी तरह की छोटी जगह के लिए अच्छा है। इसमें बहुत महंगे फर्नीचर या कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं होती है। कुछ पौधे, पुराने सामान और थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाकर आप जेन-जी अपनी बालकनी का लुक बदल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Best Balcony Plants for Monsoon: बरसात के मौसम के लिए सबसे बेस्ट पौधे, जो बढ़ा देंगे घर की खूबसूरती

boho balcony trend (1)

पौधों से आएगी बोहो बालकनी की खूबसूरती

बोहो बालकनी का सबसे खास हिस्सा वहां के पौधे ही होते हैं। इसे खूबसूरत और नेचुरल बनाने के आसान तरीके कुछ ऐसे हैं-

  • एक ही जैसे गमले और पौधे रखने के बजाय अलग-अलग किस्मों के पौधे एक साथ रखें।
  • कुछ पौधे लंबे हों और कुछ बेल वाले हो सकते हैं। पत्तियों के साइज पर भी अंतर देखकर रखें।
  • पोथोस (मनी प्लांट), स्पाइडर प्लांट, फिलोडेंड्रॉन, मॉन्स्टेरा, फर्न और पाम जैसे पौधे बोहो लुक के लिए एकदम परफेक्ट हैं।
  • अगर कलरफुल लुक पसंद है, तो बोगनवेलिया, गेंदा या पेटुनिया जैसे फूलों वाले पौधे भी लगा सकती हैं।
  • Boho Balcony में लाइटिंग का भी रोल है। इसलिए फेयरी लाइट्स, कैंडल्स या छोटी LED लाइटें भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

बोहो बालकनी बनाने के लिए करें ये काम

अगर आप अपनी बालकनी को बोहो लुक देना चाहती हैं, तो इन बातों पर ध्यान दें-

  • बालकनी में तरह-तरह के पौधे रखें।
  • बालकनी में ब्राइट या अर्थी टोन (ब्राउन, मस्टर्ड, रस्ट) के कुशन, रग्स इस्तेमाल करें।
  • प्लास्टिक की जगह लकड़ी, जूट, या बांस के फर्नीचर और प्लांटर्स का यूज करें।
  • खाली दीवारों या ग्रिल पर मैक्रम वॉल हैंगिंग, हैंगिंग बास्केट और स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स जैसे लटकने वाले पौधे लगाएं।
  • भारी-भरकम कुर्सियों के बजाय लो-सिटिंग, फ्लोर गद्दे, बीन बैग या झूला लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बालकनी को कवर करने के लिए महंगे सन शेड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, तपती गर्मी में काम आएंगी ये चीजें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।