Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

Best Balcony Plants for Monsoon: बरसात के मौसम के लिए सबसे बेस्ट पौधे, जो बढ़ा देंगे घर की खूबसूरती

Best Balcony Plants for Monsoon: अगर आप भी बारिश में अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ खुशबूदार और खूबसूरत पौधों को शामिल कर बालकनी की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में। 
Updated:- 2026-06-22, 19:15 IST
image

बरसात का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं अपने घर को और बालकनी को खूबसूरत बनाने के लिए एक से एक पौधे लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बालकनी को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और घर की खूबसूरती को भी बरकरार रखना चाहती हैं, तो घर पर कुछ खुशबूदार और खूबसूरत दिखने वाले पौधे लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।

मल्टी कलर हिबिस्कस प्लांट

अगर आप भी अपनी बालकनी की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के खूबसूरत मल्टी कलर हिबिस्कस प्लांट को बालकनी में लगा सकती हैं। इसे आप किसी भी खूबसूरत फ्लावर पॉट में लगाकर बालकनी या घर के किसी भी कमरे में रखकर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

2 - 2026-06-22T181613.928

ग्राफ्टेड हाइब्रिड लाइव प्लांट

यही नहीं इस तरह का खूबसूरत ग्राफ्टेड हाइब्रिड लाइव प्लांट भी आपकी बालकनी को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। खासकर बरसात के मौसम में ऐसे फूल पॉजिटिविटी और खूबसूरती दोनों को बरकरार रखने में मदद करेंगे। इस तरह के फूलों वाले पौधों को आप नजदीकी बाजार में किसी भी नर्सरी से खरीद सकती हैं।

3 - 2026-06-22T181617.707

बेगोनिया फ्लावर प्लांट

आप चाहें, तो अपने घर की बालकनी में इस तरह के बेगोनिया फ्लावर प्लांट को भी रख सकती हैं। ऐसे पौधे इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, ऐसे में आप इसे अपने घर की बालकनी में रखकर बालकनी की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आप चाहें, तो इस तरह के पौधों को किचन की विंडो पर भी रख सकती हैं।

1 - 2026-06-22T181619.378

यह भी पढ़ें- Home Gardening: लीची खाने के बाद क्या आप भी फेंक देती हैं बीज? लंच बॉक्स वाली इस ट्रिक से उगाएं पौधा

मोगरा जैस्मीन बेली फ्लावर प्लांट

यही नहीं आप इस तरीके के मोगरा जैस्मीन बेली फ्लावर प्लांट को भी शामिल कर सकती हैं। यह बरसात के मौसम में घर पर लगाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं। इसे बालकनी में लगाने के अलावा आप घर के किसी भी कमरे में रखकर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

4 - 2026-06-22T181620.895

हरसिंगार का पौधा

आप चाहें, तो इस तरह के हरसिंगार का पौधा को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे पौधे भी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन देना जगह आसानी से मिल जाएंगे, जो खासकर बरसात के मौसम में लगाने के लिए बेस्ट रहेंगे। इसकी खुशबू आपका दिल जीत लेगी। ऐसे पौधे आपको हमेशा पॉजिटिव वाइब देने में मदद करेंगे।

5 - 2026-06-22T181615.991

यह भी पढ़ें- Jade Plant Care Tips in Monsoon: बारिश शुरू होने से पहले जेड प्लांट के साथ कर लें ये 3 काम, पौधा रहेगा हरा भरा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।