Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

Plastic Bottle Se Fountaion Kaise Banaye: हम सभी के घर में प्‍लास्‍ट‍िक की बातलें जरूर होती हैं। कोई कोल्‍ड्र‍िंग मंगाता है या बाहर से पानी खरीदता है तो घर में कई सारी ऐसी बोतलें जमा हो जाती हैं। इसे कई लोग बेकार समझकर कबाड़ में फें‍क देते ह‍ैं, लेक‍िन आप चाहें तो इससे बालकनी के ल‍िए स्‍टाइल‍िश फाउंटेन बना सकती हैं। इससे आपके बालकनी की खूबसूरती न‍िखर जाएगी।
Updated:- 2026-06-11, 20:36 IST
balcony decor ideas with plastic bottles

Ghar Par Fountain Kaise Banaye: हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे घर की खूबसूरती बनी रहे। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। इनमें सबसे आसान और सस्‍ता तरीका गार्डन‍िंग ही है। हालांक‍ि, आजकल लोगों के पास इतनी जगह नहीं होती है क‍ि वो घर में बड़े स्‍पेस में गार्डन बना सकें क्‍योंक‍ि ज्‍यादातर लोग घर से दूर परदेश में फ्लैट लेकर रहते हैं। इससे वे अपनी बालकनी को ही खूब सारे पेड़-पौधों से सजा देते हैं।

आमतौर पर कुछ लोग बाजार से महंगे शो पीस भी खरीदकर बालकनी में रखते हैं, लेक‍िन आप चाहें तो घर में पड़ी पुरानी प्‍लास्‍ट‍िक की बाेतलों से ही कुछ क्र‍िएट‍िवि‍टी द‍िखा सकती हैं। आजकल DIY यानी खुद से बनाए गए डेकोर आइटम्‍स ज्‍यादा ट्रेंड में हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी बालकनी को कम खर्च में स्‍टाइल‍िश लुक देना चाहती हैं तो प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से स्‍टाइल‍िश फाउंटेन बना सकती हैं।

diy bottle fountain for balcony (1)

फाउंटेन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • 2 या 3 खाली प्लास्टिक की बोतलें
  • छोटा वाटर पंप (मिनी फाउंटेन पंप, आपको ऑनलाइन 50 से 60 रुपये में मि‍ल जाएगा)
  • गोंद या ग्लू गन
  • कैंची या कटर
  • छोटे पत्थर या डेकोरेट‍िव स्टोन
  • प्लास्टिक टब या बड़ा सा गमला
  • कलर या स्प्रे पेंट (ऑप्शनल)

यह भी पढ़ें- Open Balcony के लिए बेस्ट हैं ये Wind Chimes, बालकनी को मिलेगा मॉडर्न लुक

कैसे बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन? (Balcony Ko Khubsurat Kaise Banaye)

  • सबसे पहले बोतलों को धोकर सुखा लें। अब लेबल हटाएं और अंदर की गंदगी भी साफ कर लें।
  • अब बोतल के ऊपर वाले हिस्से को अलग-अलग शेप में काट लें। चाहें तो स्प्रे पेंट से कलर भी कर सकती हैं। बस कटर या कैंची इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें।
  • इसके बाद बड़े गमले या टब में छोटा वॉटर पंप रखें। अब पंप की पाइप को बोतलों के बीच से निकाल लें और पाइप इस तरह से लगाएं कि ऊपर से पानी नीचे गिर सके।
  • अब बोतलों को एक के ऊपर एक या सीढ़ी जैसी डिजाइन में लगा दें। गोंद की मदद से उन्हें अच्‍छे से चिपकाना न भूलें। आसपास छोटे-छोटे पत्थर और पौधे रख दें। इससे फाउंटेन और सुंदर दिखेगा।
  • इसके बाद टब में साफ पानी भरें और पंप को ऑन कर दें। आप देखेंगी क‍ि पानी ऊपर से नीचे गि‍रने लगा और फाउंटेन तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक

बालकनी को खूबसूरत बनाने के टिप्स

  • फाउंटेन के आसपास छोटे पौधे जरूर रखें
  • रात के ल‍िए LED लाइट्स लगा सकती हैं
  • बहुत ज्यादा सामान न रखें, ताकि जगह भरी-भरी न लगे
  • फाउंटेन के पानी वाले टब में मनी प्लांट की कुछ डंडियां डाल दें।
  • फाउंटेन के पत्थरों के बीच कुछ छोटे-छोटे विंड चाइम्स (Wind Chimes) या घंटियां लटका दें।
  • आप फाउंटेन के पास छोटे-छोटे म‍िट्टी के ख‍िलौने रख सकती हैं।
  • साथ ही फाउंटेन के क‍िनारों पर आर्टिफ‍िश‍ियल ग्रास भी ब‍िछा सकती है।

diy bottle fountain for balcony (2)

इन बातों का ध्यान रखें

  • इलेक्‍ट्र‍िक पंप को पानी से सेफ रखें
  • बच्चों को अकेले इलेक्ट्रिक पंप के पास न जाने दें
  • पानी को समय-समय पर बदलते रहें
  • बोतलों को अच्छी तरह फिक्स करें, ताकि वे गिरे नहीं
  • मच्छरों से बचने के ल‍िए पानी बदलते रहें
  • पानी में नीम के तेल की 2-3 बूंदें डाल दें

बोतल के नुकीले किनारों को ऐसे करें सॉफ्ट

जब आप कैंची या कटर से प्लास्टिक की बोतलों को काटेंगी तो उसके किनारे बहुत नुकीले और धारदार हो जाएंगे। इससे कई बार हाथ कटने का डर रहता है। इन्हें ठीक करने के लिए लोहे की प्रेस (Iron) को हल्का गर्म करें और कटी हुई बोतल के किनारों को उस पर 2 सेकंड के लिए हल्के से छुआ दें। ऐसा करने से प्लास्टिक के किनारे मुड़ जाएंगे और एकदम स्मूद और मार्केट जैसा लुक देंगे।

यह भी पढ़ें- Balcony Cleaning Hacks: मिनटों में साफ हो जाएगी बालकनी की गंदगी, बस अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

किन जगहों के लिए सही है ये फाउंटेन?

  • छोटी ओपन बालकनी
  • टैरेस गार्डन
  • इंडोर गार्डन कॉर्नर
  • ल‍िव‍िंंग रूम 

यह भी पढ़ें- DIY Deo Bottle Decor: ड‍ियाे की खाली बोतलों से सजाएं अपनी Balcony, ये ट‍िप्‍स आएंगे काम

प्लास्टिक बोतलों से बनाएं Hanging Water Fountain

अगर आप बोतलों को एक के ऊपर एक लगाकर फाउंटेन नहीं बनाना चाहतीं, तो Hanging Fountain भी बना सकती हैं। ये तरीका छोटी बालकनी के लिए काफी अच्छा रहेगा और देखने में भी बहुत स्टाइलिश लगेगा।

क्या-क्या चाहिए?

  • 2 खाली प्लास्टिक बोतलें
  • मजबूत धागा या पतली सी रस्सी
  • छोटा वॉटर पंप
  • कटर या कैंची
  • छोटे आर्टिफ‍िश‍ियल फ्लॉवर या स्‍टोन
  • एक बड़ा बाउल या टब

plastic bottle fountain

कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले बोतलों को साफ करके अच्‍छे से सुखा लें और लेबलों को जरूर हटा दें।
  • इसके बाद बोतल में नीचे की तरफ छोटे-छोटे छेद कर दें।
  • इन्हीं छेदों से पानी नीचे गिरेगा और फाउंटेन जैसा लुक आएगा।
  • ध्यान रखें कि छेद बहुत बड़े न हों, वरना पानी तेजी से निकल जाएगा।
  • अब दोनों बोतलों को अलग-अलग ऊंचाई पर रस्सी से बांध दें।
  • इन्हें आप बालकनी की ग्रिल या किसी मजबूत हुक पर टांग सकती हैं।
  • बोतलों के नीचे एक बड़ा टब या बाउल रख दें, इससे पानी उसी में ग‍िरेगा।
  • अब टब के अंदर छोटा वाॅटर पंप रख दें।
  • फ‍िर पाइप को ऊपर वाली बोतल तक ले जाएं।
  • जब पंप ऑन होगा, तो पानी ऊपर जाएगा और फिर छेदों से नीचे गिरने लगेगा।
  • आपका हैंग‍िंग वॉटर फाउंटेन तैयार है।

plastic bottle fountain (1)

इसे और सुंदर कैसे बनाएं?

  • फाउंटेन के आसपास छोटे-छोटे गमले रख दें।
  • LED लाइट लगा सकती हैं।
  • रात में LED लाइट लगाएंगी तो फाउंटेन बहुत खूबसूरत दिखेगा।
  • चाहें तो बोतलों पर व्‍हाइट, ब्‍लू या गोल्डन स्प्रे से पेंट भी कर सकती हैं।
  • छोटे-छोटे कलरफुल स्‍टोन रखने से भी इसकी खूबसूरती बढ़ जाएगी।

तो अगर आप भी हर बार प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों को बेकार समझकर फेंक देती थीं, तो एक बार ये फाउंटेन बनाकर देख‍िए। इससे आपके बालकनी की खूबसूरती न‍िखर कर सामने आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- AI Generated
Inside Image Credit- 1- Youtube/o nice craft
2- Ai generated

FAQ
घर पर फाउंटेन कैसे बनाएं?
प्‍लास्‍ट‍िक की खाली बाेतलों से आप फाउंटेन बना सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।