बालकनी को कवर करने के लिए महंगे सन शेड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत, तपती गर्मी में काम आएंगी ये चीजें

गर्मी के मौसम में अगर बालकनी और खिड़की के दरवाजे बंद न रखे जाएं, तो ऐसा लगता है जैसे घर धूप की वजह से तपने लगा है। ऐसे में बालकनी से सटे कमरों का हाल, इतना ज्यादा बुरा हो जाता है कि आप बिना एसी के कमरे में बैठ भी नहीं सकती। यही कारण है कि लोग बालकनी को तपन से बचाने के लिए सन शेड लगवाते हैं। हालांकि, ये सनशेड इतने सस्ते नहीं होते हैं कि लोग खरीदने से पहले बार-बार सोचते है। अब आपको सनशेड पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बालकनी को ढकने के लिए होममेड सनशेड के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सनशेड घर पर ही बनाएं
- चादर और गत्ते की मदद से- सन शेड जितना मोटा होगा, उतना ही यह धूप से बचाने में ज्यादा मदद करता है। इसके लिए आपको महंगे सनशेड पर पैसे लगाने की जरूरत नहीं है।
- सनशेड बनाने के लिए पहले 2 बड़ी चादर लें।
- चादर को किनारों से सिलते हुए इस एक कवर की तैयार करें।
- अब एक हिस्सा खुला रखें और इसके बीच में लंबाई में गत्ता डालें।
- आप वॉशिंग मशीन या एसी म आने वाले डिब्बों के गत्तों का यूज कर सकती हैं।
- गत्ते डालने के बाद आप इसे बीच-बीच में मोटी सुई से अटैच कर दें।
- अब आप बालकनी में एक रस्सी बांधें और चादर को किनारों से पर्दे की तरह टांग दें।
- धूप अंदर नहीं आएगी और घर ठंडा रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्लास्टिक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony दिखेगी खूबसूरत
मोटे गहरे रंग के पर्दे
धूप से बचने के लिए महंगे शेड की जगह आप मोटे पर्दों का भी यूज कर सकती हैं। इन पर्दों की खास बात यह है कि धूप अंदर नहीं आती। गहरे रंग के पर्दे ज्यादा फायेदमंद हो सकते हैं। महंगे शेड पर पैसे खर्च करने की बजाय मोटे और डार्क रंग के पर्दे खरीदें। इससे रोशनी भी ज्यादा नहीं आती और घर गर्म भी नहीं होता।
इसे भी पढ़ें- Open Space के लिए बेस्ट हैं Outdoor Furniture के ये डिजाइंस, घर को मिलेगा बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न लुक

चटाई का यूज करें
धूप से बालकनी को बचाने के लिए आप चटाई का यूज भी कर सकती हैं। हालांकि, चटाई लटकी हुई अच्छी नहीं लगती, इसलिए इसे किसी अच्छे रंग के चादर या पर्दे से कवर करके सनशेड तैयार कर सकती हैं। चटाई में से धूप अंदर नहीं आती और घर भी ठंडा रहता है।

इन चीजों के अलावा आप खराब कपड़े और कपड़े की बोरी से भी सनशेड बना सकती हैं। धूप रोकने के लिए यह सबसे अच्छा तरीका माना जाता है, बस आपको इसे स्मार्टली यूज करना आना चाहिए।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।