Sat Sep 19, 2026 | Updated 10:47 PM IST

World Earth Day 2024: आखिर 22 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है अर्थ डे? इससे जुड़े फैक्ट्स कई लोगों को नहीं होते पता

पीस एक्टिविस्ट जॉन मैककोनेल ने साल 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में की थी। शुरुआत में इस दिन को मनाए जाने का मकसद पृथ्वी पर शांति बनाए रखना और उसका सम्मान करना था।  
Updated:- 2024-04-18, 19:31 IST
image

World Earth Day 2024: पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन पृथ्वी और इसके पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसकी सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने का प्रतीक है। लेकिन, यह तारीख 22 अप्रैल ही क्यों चुनी गई?

22 अप्रैल को ही विश्व पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है, आइए जानते हैं

1960 के दशक में, पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ रही थी। विश्वविद्यालयों में छात्र आंदोलन हो रहे थे, जो प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के बहुत दोहन के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। 22 अप्रैल 1970 को, 20 मिलियन से अधिक लोगों ने 150 देशों में पहला पृथ्वी दिवस मनाया।

पीस एक्टिविस्ट जॉन मैककोनेल ने साल 1969 में पहली बार यूनेस्को सम्मेलन में पृथ्वी दिवस का विचार रखा था। इस दिन को मनाने का मकसद पृथ्वी पर शांति बनाए रखना और उसका सम्मान करना था। 22 अप्रैल की तारीख आंशिक तौर पर इसलिए चुनी गई, क्योंकि यह कॉलेजों की स्प्रिंग ब्रेक और अंतिम परीक्षाओं के बीच पड़ती थी। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को आकर्षित करना था। 

why do we celebrate earth day on april  know the history theme and significance

साल 1990 में डेनिस हेस ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाए जाने की योजना बनाई। इसमें करीब 141 देशों ने हिस्सा लिया था। 22 अप्रैल, 1970 को अमेरिका में पहला पृथ्वी दिवस मनाया गया। साल 2000 में, इंटरनेट ने पूरी दुनिया के कार्यकर्ताओं को जोड़ने में पृथ्वी दिवस की मदद की। 2016 का मशहूर पेरिस समझौते पर इसी दिन दुनिया के 175 देशों ने हस्ताक्षर कर इस दिन का महत्व को रेखांकित किया था।

इस दिन लोग धरती को बचाने के लिए संकल्प लेते हैं। स्कूलों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कई सामाजिक कार्यकर्ता पृथ्वी को बचाने के लिए जुलूस और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Eid-Ul- Fitr 2024: ईद-उल-फितर कैसे मनाया जाता है, जानिए इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें

यहां कुछ तथ्य दिए गए हैं जो आपको जरूर जानना चाहिए

  • पृथ्वी लगभग 4.54 अरब साल पुरानी है।
  • पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जिसके बारे में जानते हैं कि इस पर जीवन है।
  • 71 फीसदी पानी से पृथ्वी ढकी है।
  • सबसे घनी ग्रहों में पृथ्वी आती है।
  • सूर्य से तीसरा ग्रह पृथ्वी है।

why To celebrate earth day on april  know the history theme and significance

पृथ्वी दिवस का पहला पोस्टर किसने डिजाइन किया था?

रॉबर्ट रोसेनबर्ग ने पृथ्वी दिवस का पहला पोस्टर डिजाइन किया था। यह पोस्टर वाशिंगटन, डीसी में अमेरिकी पर्यावरण फाउंडेशन के लिए डिजाइन किया गया था। कैस्टेली ग्राफिक्स, न्यूयॉर्क ने इस पोस्टर के 10,300 संस्करण प्रकाशित किए थे। इन सबके अलावा पृथ्वी दिवस के संस्थापक गेलॉर्ड नेल्सन ने 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में हुए तेल रिसाव के बाद पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक राष्ट्रीय दिवस मनाने का विचार किया था।

इसे भी पढ़ें: Kiss Day 2024: आखिर क्यों मनाया जाता है किस डे? जानें इसके इतिहास और महत्व के बारे में

क्या है पृथ्वी दिवस 2024 की थीम

पृथ्वी दिवस 2024 की थीम है "ग्रह बनाम प्लास्टिक"। यह थीम प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर खतरे पर प्रकाश डालती है जो हमारे ग्रह और इसके निवासियों को नुकसान पहुंचा रहा है। इस साल, पृथ्वी दिवस का लक्ष्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण से प्लास्टिक कचरे को हटाने के लिए जागरूकता बढ़ाना और कार्रवाई करना है। सिंगल-यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक कचरे को रीसायकल करें।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।