Sat Sep 19, 2026 | Updated 11:38 PM IST

Eid-Ul- Fitr 2024: ईद-उल-फितर कैसे मनाया जाता है, जानिए इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें

ईद उल फितर का त्योहार मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है। आइए जानते हैं कैसे ईद की शुरुआत हुई और इसे किस तरह से मनाया जाता है।
Updated:- 2024-04-08, 17:25 IST
image

Eid-Ul- Fitr 2024:ईद उल फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है। अल्लाह पाक ने रमजान के इनाम के बदले में रोजेदारों को तोहफे में ईद दिया है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार दसवें शव्वाल की पहली तारीख को हर साल ईद-उल-फितर  मनाया जाता है। चांद देखकर ही ईद उल फितर की तारीख तय की जाती है। माना जा रहा है कि इस बार भारत में 10 या 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। आइए जानते हैं ईद-उल-फितर कैसे मनाया जाता है और इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

ईद-उल-फितर कैसे मनाया जाता है?

eid MUBARAK

  • ईद के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं और नए कपड़े पहन कर मस्जिद में नमाज पढ़ने  जाते हैं। 
  • यह नमाज बाकी अन्य दिनों के मुकाबले में थोड़ी अलग होती है। 
  • ईद की नमाज पढ़ने के बाद लोग एक दूसरे को गले लगा कर मुबारकबाद देते 
  • इस दिन हर घर में मीठी सेवइयां जरूर बनती है।
  • ईद पर दोस्त- रिश्तेदार एक दूसरे को अपने घर सेवइयां खाने के लिए आमंत्रित करते हैं।
  • घर के बड़े छोटों को खुशी-खुशी ईदी देते हैं।
  • इस दिन जरूरतमंदों को खाना खिलाना,उन्हें पैसे और कपड़े बांटा जाता है।

कैसे हुई ईद की शुरुआत?

EID THINGS

आपको बता दें कि इसकी शुरुआत 2 हिजरी यानी कf 624 ईस्वी में पहली बार हुई थी। ईद मनाने के पीछे दो बड़ी वजह है। पहली यह कि जंग-ए बदर -में मुसलमानों ने पहली जीत हासिल की थी। यह जंग 2 हिजरी 17 रमजान के दिन हुई थी। यह इस्लाम की पहली जंग थी। इस लड़ाई में 313 निहत्थे मुसलमान थे, वहीं दूसरी तरफ तलवारों और हथियारों से लैस दुश्मन फौजों की संख्या 1000 से ज्यादा थी। इस जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की अगुवाई में मुसलमान बहुत ही बहादुरी से लड़े थे और जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें-Shab-E-Qadr Ki Namaz Ka Tarika or Dua: आखिर क्यों बनाई जाती है शब-ए-कद्र? जानें दुआ और महत्व

इसी की खुशी में मिठाई बाटी गई और एक दूसरे को मिलकर मुबारकबाद दी गई। ईद मनाने की दूसरी बड़ी वजह यह है कि 30 दिन मुसलमान रोजे रखते हैं रात को इबादत करते हैं। ऐसे में यह अल्लाह की तरफ से मिलने वाला इनाम है। एक महीने के रोजे रखने के बाद मुसलमान ईद पर अच्छे पकवान बनते हैं। खुशियां मनाते हैं।

यह भी पढ़ें-Itikaf In Ramadan 2024: रमजान के आखिरी 10 दिनों में मुसलमान ऐतेकाफ पर क्यों बैठते हैं? क्या होती है इसकी अहमियत

 अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।