herzindagi
viral videos of groom bride fight

Video: इन 5 वीडियो में देखिए दूल्हा-दुल्हन की जबरदस्त लड़ाई

Groom and Bride Fight: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दूल्हा-दुल्हन की झगड़े वाली 5 वायरल वीडियोज।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-08-19, 09:00 IST

Groom and Bride Fight: इंटरनेट पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन कुछ वीडियो देख लोग दंग रह जाते हैं। ऐसी की कुछ वीडियो हम आज आपको दिखाने वाले हैं।

दरअसल भारत में अक्सर शादी के दौरान रिश्तेदारों की लड़ाई हो जाती है। पर सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन आपस में लड़ाई करते नजर आते हैं। इन वीडियो को देख आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे।

1. गाड़ी में बैठी इस दुल्हन ने क्या किया?

View this post on Instagram

A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

डोली के वक्त दुल्हन अक्सर गाड़ी में बैठकर भावुक हुई नजर आती है। लेकिन इस वीडियो में एक अलग नजारा देखने को मिल रहा है। दुल्हन का चेहरा काफी गुस्से में लग रहा है और वो हाथ से दूल्हे का मुंह दबाती नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ेंः5 रुपय का पुराना नोट बेच आप कमा सकते हैं हजारों, जानें कैसे

2. दूल्हा-दुल्हन की मंडप पर लड़ाई

View this post on Instagram

A post shared by British Bengali Banter 🇧🇩🇬🇧 (@thegushti)

कुछ ही समय पहले यह वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दुल्हन रस्म निभाने के लिए अपने हाथ को दूल्हे की ओर बढ़ाती है। इसके बाद दूल्हा उसका हाथ झटक देता है। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। आसपास मौजूद रिश्तेदार दोनों को रोकते नजर आ रहे हैं।

3. दुल्हन ने क्यों मारा थप्पड़?

यह विडियो भी देखें

View this post on Instagram

A post shared by Niranjan Mahapatra (@official_viralclips)

वरमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को मिठाई खिलाते हैं। कुछ ऐसा ही इस वायरल वीडियो में हो रहा है लेकिन एक अलग स्टाइल में। वायरल वीडियो में पहले दुल्हन दूल्हे को मिठाई खिलाने का प्रयास करती दिख रही है लेकिन वो मुंह नहीं खोलता है। इसके बाद दूल्हा भी दुल्हन को जबरदस्ती मिठाई खिलाने का प्रयास करता है। ऐसे में दुल्हन गुस्से में दूल्हे को थप्पड़ जड़ देती है।

इसे भी पढ़ेंःटीवी के इन सितारों को महंगे बैग्स का है शौक

4. दूल्हा-दुल्हन की गुथगुत्थी

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

इस वायरल वीडियो को सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। वीडियो में दूल्हा गुस्से में आकर कैमरे वाले को डांटता नजर आता है। जिसके बाद दुल्हन उसके मुंह पर मिठाई लगा देती है। फिर क्या दोनों एक दूसरे को एक बाद एक थप्पड़ जड़ते हैं। (भूलकर भी इन जगहों पर न रखें अपना स्मार्टफोन)

ये थे भारत की शादी के कुछ वायरल वीडियोज। लेकिन लड़ाई के मामले में अन्य देश भी पीछे नहीं है। अब आप एक वीडियो आउट ऑफ इंडिया का भी देखें।

5. दूल्हे ने दिया दुल्हन को धक्का

इस वायरल वीडियो में दूल्हा दुल्हन को धक्का देते हुए नजर आता है। बदले में दुल्हन दूल्हे के मुंह पर गुलदस्ता मार देती है। इसके बाद दोनों के परिवार वाले स्टेज पर आकर उन्हें रोकते हैं।

लोगों को तो ये अजब-गजब वीडियो बहुत पसंद आते हैं। यही कारण हैं कि ऐसी वीडियो के व्यूज की संख्या लगातार बढ़ती रहती है। आपको ये वीडियोज कैसे लगे? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:thegushti/Instagram,Official_viralclips/Instagram


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।