Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:12 AM IST

पंजाब के सीएम भगवंत मान कर रहे हैं दूसरी शादी, जानिए उनकी दूसरी पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत के बारे में

पंजाब के सीएम भगवंत मान एक बार फिर शादी के बंधन बंधने वाले हैं। जानिए उनकी होने वाली पत्नी के बारे में। 
Updated:- 2022-07-06, 16:20 IST
image

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) कल डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) के साथ शादी करने वाले हैं। दोनों ने चंडीगढ़ में शादी करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शादी में बहुत करीबी लोगों को ही बुलाया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले भगवंत मान की शादी इंद्रप्रीत कौर से हुई थी और दोनों के 2 बच्चें भी हैं। भगवंत मान की तरफ से अपनी दूसरी शादी पर कोई बयान सामने नहीं आया है। भगवंत मान जिस लड़की से शादी करने वाले हैं वह पेशे से डॉक्टर हैं। आइए जानते हैं भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बारे में। 

कौन हैं Dr. Gurpreet Kaur

who is gurpreet kaur

रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ. गुरप्रीत कौर पंजाब के एक आम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। गुरप्रीत की उम्र 32 साल बताई जा रही है। भगवंत मान और गुरप्रीत एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। कहा जा रहा है कि डॉ. गुरप्रीत कौर सिख हैं। जानकारी के अनुसार डॉ. गुरप्रीत कौर हरियाणा के हिसार की बताई जा रही हैं। इसके आलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि डॉ. गुरप्रीत कौर को भगवंत मान के लिए उनकी मां और बहन ने पसंद किया है। फिलहाल उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

इसे भी पढ़ेंः मुकेश अंबानी की भतीजी इस आलीशान महल में कर सकती हैं शादी, फोटोज देख जानिए खासियत

मां चाहती थी दोबारा शादी करें 

पहली शादी टूट जाने के बाद भगवंत मान की मां चाहती थीं कि वो दोबारा शादी करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां और बहन ने खुद गुरप्रीत को पसंद किया है। शादी बेशक धूमधाम से नहीं की जा रही हो पर फिर भी परिवार वाले बहुत खुश हैं। 

इसे भी पढ़ेंः पीएम नरेंद्र मोदी को किया 11 साल के बच्चे ने इंप्रेस, देखिए कॉन्फिडेंस भरा वीडियो

शादी की तैयारियां

भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर सादगी के साथ शादी करने वाले हैं जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ पार्टी के सारे कार्यकर्ता और नेताओं को शादी में बुलाया गया है। वहीं कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा शादी की तैयारियों में मुख्य भूमिका निभाएंगे। साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि शादी का सारा खर्चा भगवंत मान व्यक्तिगत रूप से करेंगे। सरकारी खजाने में से एक भी पैसा नहीं लिया जाएगा। 

भगवंत मान का अपनी पहली बीवी के साथ 2015 में तलाक हो चुका है। कल वह एक बार फिर शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: Pallav Paliwal 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।