Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:50 AM IST

पंजाब के नए सीएम भगवंत मान की पत्नी के बारे में कितना जानते हैं आप

अगर आप भी पंजाब के नए सीएम भगवंत मान की पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको भी इस आर्टिकल को ज़रूर पढ़ना चाहिए।
Updated:- 2022-03-16, 16:05 IST
image

पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान ने शरीद भगत सिंह के गांव खटकल कलां में शपथ ग्रहण कर ली है। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। हालांकि, कार्यकाल के लिहाज में भगवंत मान पंजाब के 25वें सीएम हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद से लगभग करोड़ों लोगों ने भगवंत मान और उनकी पत्नी के बारे में सर्च कर रहे हैं।

ऐसे में अगर आप भी पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी और उनके बच्चों के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको भगवंत मान की पत्नी इंदरप्रीत कौर और उनके बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।     

इंदरप्रीत कौर के बारे में

punjab chief minister bhagwant mann wife inderpreet kaur insid

भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले के सतोज गांव में हुआ था। पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर हैं। हालांकि, ये कहा जाता है कि साल 2015 में भगवंत मान और उनकी पत्नी इंदरप्रीत कौर के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद इंदरप्रीत कौर कुछ दिनों के लिए देश से बाहर चली थीं। इंदरप्रीत कौर और भगवंत मान के दो बच्चे भी हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान ने कहा "कुछ कुछ होने वाला है" तो सलमान खान ने बता दी ये पूरी खबर

क्यों हुए दोनों अलग?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhagwant Mann (@bhagwantmann1)

 

कई लोगों का मानना है कि भगवंत मान पंजाब के लिए कुछ करना चाहते थे इस वजह से उनकी पत्नी उनसे अलग हो गई। कई लोगों का यह भी मानना है कि एक राजनीतिक व्यक्ति होने के बाद भगवंत मान परिवार को अधिक समय नहीं दे पाते थे जिसकी वजह से दोनों अलग हो गए। कई लोगों का यह भी मानना है कि भगवंत मान और इंदरप्रीत कौर के बीच तालमेल सही नहीं थें इसलिए दोनों अलग हो गए।   

बच्चों के नाम क्या है?

punjab chief minister bhagwant mann wife inderpreet kaur inside

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटे का नाम दिलशान मान और बेटी का नाम सीरत कौर मान नाम है। इन दोनों के बारे में बोला जाता है कि अभी ये पढ़ाई कर रहे हैं। कहा जाता है कि पंजाब चुनाव जितने के बाद भगवंत मान अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ गुरद्वारा में माथा टेकने गए थें।

 

इसे भी पढ़ें: फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से आलिया ने रिलीज किया अपना पहला लुक

भगवंत मान के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

punjab chief minister bhagwant mann wife inderpreet kaur inside

कहा जाता है कि 1990 के दशक में भगवंत मान और जगतार जग्गी ने एक कॉमेडी जोड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। भगवंत मान ने फिल्म कचेहरी से डेब्यू किया था। कहा जाता है कि उन्होंने लगभग 12 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। साल 2014 में 2014 में संगरूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत दर्ज की और 2019 में दोबारा संगरूर से लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में चुने गए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।   

Image Credit:(@pehchanexpress.com,wikibio.in)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।