हाथ की रेखाएं बताती हैं व्यक्ति का व्यक्तित्व, आप भी जानें अपने बारे में

अपने हाथों को देखें और अपने बारे में जानने का प्रयास करें। यह कैसे करना है, जानने के लिए पढ़ें ये आर्टिकल। 
Updated:- 2022-06-01, 18:10 IST
image

अपने बारे में जानने के लिए सभी व्याकुल होते हैं। हिंदू धर्म में कई शास्‍त्र और विद्या भी हैं,जो आपको भविष्य की बातें और व्यक्तित्व की गणना बता सकती हैं। इतना ही नहीं हस्‍तरेखा शास्‍त्र के माध्‍यम से आप अपने हाथों की रेखाओं को देखकर भी काफी कुछ अपने बारे में जान सकते हैं। 

आज हम इसी वषिय पर बात करेंगे और हाथों की रेखाओं के माध्यम से आपको यह बताएंगे कि आपका व्यक्तित्व कैसा है। इसके लिए हमने भोपाल के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी से बात की है। पंडित जी हमें बताएंगे कि हाथों की रेखा कैसे आपकी पर्सनैलिटी के बारे में राज खोलती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- हाथ की उंगली पर बनता है ये निशान तो पैसे की नहीं होती है कभी कोई दिक्‍कत

Female Lucky Hand

हृदय रेखा 

  • अगर आपके हाथ की तर्जनी उंगली के नीचे से हृदय रेखा शुरू होती है, तो यह संकेत देती है कि आप अपनी लव लाइफ से संतुष्ट हैं। (यहां देखें हृदय रेखा हथेली में कहां होती है।)
  • अगर आपके हाथों की मध्यमा उंगली के नीचे से हृदय रेखा जा रही है तो यह बताती हैं कि आप एक स्वार्थी प्रेमी है। 
  • यदि हृदय रेखा हाथ के बीच से शुरू हो रही है तो यह बताता है कि आपको जीवन में प्रेम बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। 
  • छोटी और सीधी हृदय रेखा बताती है कि रोमांस में आपकी रुचि कम है।  
  • अगर आपकी हृदय रेखा जीवन रेखा को टच कर रही है तो यह संकेत है कि आपका दिल छोटी-छोटी बातों पर टूट जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें- अपने हाथ की उंगलियों से जुड़ी ये 7 खास बातें जानें

मस्तिष्क रेखा

  • यह रेखा बताती है कि जीवन के प्रति आपका नजरिया क्या है। ऐसे में यदि यह रेखा छोटी है और केवल आपकी मध्यमा उंगली तक ही पहुंचती है, तो यह संकेत करता है कि आप जीवन में उपलब्धियों को प्राथमिकता देता है। मगर कभी-कभी बेहद लापरवाह और जल्दबाजी के कारण काम को बिगाड़ लेते हैं। 
  • यदि यह रेखा लंबी है और छोटी उंगली तक जाती है, तो इसका मतलब है कि आप मन से साफ हैं और दूसरों के प्रति विचारशील भी हैं। 
  • यदि रेखा मध्यम लंबाई की है तो इसका अर्थ है कि आप बेहद स्‍मार्ट हैं और आपके पास जीवन में अनेकों अवसर आएंगे।  
  • रेखा यदि टूटी हुई है तो यह दर्शाती है कि आपके विचारों में बहुत सी विसंगतियां हैं। 

what hand says about you

 जीवन रेखा 

  • यदि यह रेखा आपकी कलाई तक पहुंचती हैं तो इसका अर्थ है कि आप बहुत शक्तिशाली हैं। (यहां देखें जीवन रेखा हथेली में कहां होती है।)
  • यदि जीवन रेखा आपके अंगूठे तक आकर रुक जाती है तो यह दर्शाती है कि आप हर काम में बहुत जल्द ही थक जाते हैा। 
  • सीधी जीवन रेखा बताती है कि आप रिश्‍तों को लेकर बहुत ही सावधानी से आगे चलने वाले हैं। 
  • यदि जीवन रेखा कटी हुई है तो यह बताती है कि जीवनशैली में अचानक बदलाव आने वाला है। 

 

 

उम्‍मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसे शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर‍जिंदगी से।  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।