Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

हाथ की उंगली पर बनता है ये निशान तो पैसे की नहीं होती है कभी कोई दिक्‍कत

अगर आपके हाथों की उंगलियों में भी चक्र या शंख का निशान है, तो उसके फल जानने के लिए जरूर पढ़ें ये आर्टिकल। 
Updated:- 2021-12-08, 17:37 IST
image

अपने भविष्‍य के बारे में हर कोई जानना चाहता है। हर किसी के मन में यह जानने के की चाहत होती है जीवन में उसे किन शुभ और अशुभ फलों का प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि, आपके भविष्‍य की घटनाएं आपके वर्तमान के कर्मों पर निर्भर करती हैं। इसलिए कहा जाता है कि 'जीवन में कर्मो का फल मिलता है।' मगर कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जो हमारे हाथों में बने चिन्‍हों में छुपे होते हैं। इन चिन्‍हों में हम अपने भविष्‍य की झलक देख सकते हैं और जीवन में घटने वाली घटनाओं का अनुमान लगा सकते हैं। 

हाथ की उंगलियों पर बनने वाले एक ऐसे ही चिन्‍हे के बारे में हमने ज्‍योतिषाचार्य एवं पंडित विनोद सोनी जी से पूछा। यह चिन्‍ह हे चक्र और शंख। इसके बारे में पंडित जी बताते हैं, 'शंख और चक्र दोनों ही ऐसे चिन्‍ह हैं, जो बहुत ही भाग्‍यशाली लोगों की उंगलियों पर होते हैं। ज्‍लदी यह चिन्‍ह आपको किसी की उंगली पर नजर नहीं आएंगे। मगर इना प्रभाव बहुत ही अधिक होता है और जिसकी उंगली पर यह चिन्‍ह होते हैं, उन्‍हें इसका शुभ फल ही मिलता है।'

इसे जरूर पढ़ें: प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन को सुखी बनाने के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय

what  does  chakras  on  fingers  mean

कैसे दिखते हैं शंख और चक्र? 

चक्र और शंख दोनों ही उंगली के पोरों में होते हैं और इनमें बहुत ही थोड़ा सा अंतर होता है।

  1. चक्र- चक्र उंगली की पोरों पर रेखाओं का गोल घेरा होता है। (नाखूनों पर मौजूद निशान देते हैं ये संकेत )
  2. शंख- शंख का आकार शीप जैसा होता है। यह भी कई रेखाओं के घेरे से उंगलियों की पोरों पर नजर आता है। 

नोट- शंख और चक्र हर व्‍यक्ति की उंगलियों में नहीं होते हैं और किसी-किसी व्‍यक्ति के हाथों में एक से अधिक शंख और चक्र होते हैं। 

अलग-अलग उंगलियों पर चक्र होने का फल - 

  • कनिष्‍ठा उंगली में चक्र होने पर फल- हाथ की सबसे छोटी उंगली पर अगर चक्र बनरहा है तो यह संकेत देता है कि व्‍यक्ति अपने जीवन में बहुत धन कमाएगा। 
  • अनामिका उंगली में चक्र होने का फल- अनामिका उंगली को रिंग फिंगर भी कहा जाता है। यदि आपकी इस उंगली पर चक्र है, तो इस बहुत शुभ नहीं कहा जा सकता है। ऐसे लोग भौतिक सुख से वंचित नहीं रहते हैं, मगर इन्‍हें बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ता है। 
  • मध्‍यमा उंगली में चक्र होने का फल-अगर हाथ के बीच वाली उंगली में चक्र है तो व्‍यक्ति धनवान और धार्मिक प्रवृत्ति का होता है। 
  • तर्जनी उंगली पर चक्र होने का फल- तर्जनी उंगली में यदि चक्र का निशान होता है तो ऐसे जातक बहुत ही महत्‍वाकांक्षी होते हैं और उन्‍हें धन की कमी कभी नहीं होती, साथ ही ऐसे लोग जीवन में सभी तरह का सुख भोगते हैं। 
  • अंगूठे पर चक्र होने का फल- जिन जातकों के अंगूठे पर चक्र होता है, वह बहुत ही प्रभावशाली होते हैं और उन्‍हें पिता एवं पूर्वजों का कमाया हुआ धन प्राप्‍त होता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: धन की कमी से हो रहे हैं परेशान तो करें बृहस्पतिवार के सरल उपाय

 

chakra  on  all  fingers  result

उंगलियों पर शंख होने का फल - 

चक्र की तरह ही उंगलियों पर बनने वाले चक्र भी बहुत शुभ होते हैं। इससे मिलने वाले फल इस प्रकार हैं- 

  1. अगर उंगली में एक शंख है, तो व्‍यक्ति उच्‍चा शिक्षा ग्रहण करता है। (चिन्‍ह के शुभ-अशुभ फल)
  2. अगर 2 उंगलियों में शंख बना है तो जातक को किसी भी वस्‍तु को हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करना होता है। 
  3. हाथ की 3 उंगलियों पर शंख होने का अर्थ है कि आप बहुत खर्चीले हैं और अधिकतर भौतिक सुख की वस्‍तुओं पर धन खर्च करते हैं। 
  4. अगर हाथ की चारों उंगलियों में शंख बना है तो आपका जीवन किसी राज की तरह होता है। 
  5. अंगूठे पर शंख होने पर व्‍यकित आर्थिक रूप से संपन्‍न होता है। 

 

अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।