हर व्यक्ति को यह जानने की जिज्ञासा होती है कि उसके जीवन में आगे क्या होने वाला है। आमतौर पर लोग यही जानना चाहते हैं कि उनका जीवन कितना लंबा है और उन्हें कहीं कोई कष्ट तो नहीं झेलने होंगे? इन सारे सवालों के जवाब आपकी हथेली में मौजूद जीवन रेखा में छुपे होते हैं।
अगर आप भी जीवन-मरण के इस रहस्य और जीवन चक्र से जुड़ी बातों को जानना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार द्वारा बताए गए जीवन रेखा के फल पढ़ें। आपको अपने सवालों का जवाब मिल जाएगा।
हथेली में कहां होती है जीवन रेखा ?
हथेली में जीवन रेखा का घेराव तर्जनी उंगली और अंगुठे के निचले क्षेत्र और मध्य भाग से शुरू होता है, इसे शुक्र का क्षेत्र माना जाता है। यह रेखा मणिबंध तक जाती है। इसका आकार आर्क की तरह होता है।
जीवन रेखा कब होती है शुभ
हर व्यक्ति के हाथ में जीवन रेखा का आकार-प्रकार अलग होता है। किसी के हाथों में जीवन रेखा बहुत पतली होती है तो किसी के हाथों में मोटी होती है। अगर आपके हाथों में जीवन रेखा लंबी, पतली, साफ और बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ रही हो तो यह बेहद (हथेली पर इन10 चिन्हों की मौजूदगी के शुभ-अशुभ फल) शुभ संकेत हैं। इससे जीवन लंबा और सुखमय होता है।
कटी हुई जीवन रेखा
हाथों में बहुत सारी रेखाएं होती हैं। जीवन रेखा के आसपास भी बहुत सारी रेखाएं एक दूसरे को क्रॉस करते हुए आगे बढ़ती हैं। अगर कोई रेखा आपकी जीवन रेखा को क्रॉस कर रही है या आपकी जीवन रेखा पहले से ही कटी हुई है तो इस संकेत को पामिस्ट्री में अच्छा नहीं माना गया है। ऐसे लोगों के जीवन पर संकट रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: कुंडली में है मंगल दोष तो अपनाएं ये उपाय, पंडित जी से जानें
जीवन रेखा पर स्टार
जीवन रेखा पर यदि कहीं स्टार का निशान नजर आए तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला संकेत हो सकता है। ऐसा हो सकता है कि आपको रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या हो या जीवन काल में कभी ऐसी कोई परेशानी हो जाए।
जीवन रेखा पर काला धब्बा
यदि आपकी जीवन रेखा पर कोई काला निशान, धब्बा या तिल है तो यह भी अशुभ संकेत है। जिन जातकों की जीवन रेखा पर ऐसा निशान होता है उनका बड़ा एक्सीडेंट हो सकता है। यह एक्सीडेंट वाहन से, रसोई में, सीढ़ी से गिरने पर या फिर किसी भी रूप में हो सकता है। ऐसे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होती है। वैसे जिन जातकों की जीवन रेखा ऐसी होती है वह एकांत में रहना पसंद करते हैं और इनके ज्यादा मित्र भी नहीं होते।
जीवन रेखा पर सफेद धब्बा
अगर जीवन रेखा पर सफेद धब्बा या बिंदु नजर आए तो आपको अपनी आंखों की सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। जिन जातकों की जीवन रेखा पर सफेद निशान होता है वह आंखों की सेहत को लेकर हमेशा ही परेशान रहते हैं।
छोटी जीवन रेखा
जिन जातकों की जीवन रेखा छोटी होती है या इतनी हल्की होती है कि उसे आसानी से देखा जाना मुश्किल होता है, उनका जीवन ज्यादा लंबा नहीं होता है।
ऐसे लोग होते हैं महत्वकांक्षी
जिन जातकों की जीवन रेखा का प्रारंभ अंगूठे की जड़ से होता है वह बेहद महत्वकांक्षी होते हैं। मेहनत करने से वह कभी पीछे नहीं हटते हैं। मगर इनमें अहंकार की भावना भी बहुत होती है।
इस आर्टिकल को पढ़ कर जाहिर है आपके मन में भी अपनी जीवन रेखा के बारे में जानने की उत्सुकता जाग गई होगी। अगर ऐसा है तो आप हमें अपने हाथों की तस्वीर info@herzindagi.com पर मेल करें। आप चाहें तो डायरेक्ट ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखार्विंद विनोद सोनी पोद्दार से 9993031142 पर संपर्क कर सकते हैं।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों