Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर क्या खरीदना है शुभ?

देव दिवाली कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। इस साल देव दिवाली 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को पड़ रही है। जहां एक ओर देव दिवाली के दिन दीप दान किया जाता है और सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा की जाती है तो वहीं, दूसरी ओर इस दिन कुछ चीजों को खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि देव दिवाली के दिन क्या के खरीदना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।
देव दिवाली के दिन खरीदें सोना-चांदी (Dev Diwali Ke Din Kharide Sona-Chandi)

देव दिवाली के दिन सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। सोना-चांदी आप गहनों के रूप में भी खरीद सकते हैं। इस दिन खरीदे गए जेवर बहुत लाभकारी माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दिवाली पर क्यों किया जाता है कार्तिक स्नान?
देव दिवाली के दिन खरीदें नया घर (Dev Diwali Ke Din Kharide Naya Ghar)
अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो देव दिवाली के दिन नया घर खरीदना सबसे ज्यादा शुभ होगा। आप इस दिन ज़मीन भी खरीद सकते हैं या घर का सौदा पक्का कर सकते हैं।
देव दिवाली के दिन खरीदें नए वस्त्र (Dev Diwali Ke Din Kharide Naye Vastra)
यह भी पढ़ें: Dev Diwali Kab Hai 2024: इस साल कब मनाई जाएगी देव दिवाली, जानें दीप जलाने का शुभ मुहूर्त और महत्व
देव दिवाली के दिन नए वस्त्र खरीदकर घर लाने का विधान है। विशेष रूप से ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली के दिन शादी क जोड़ा खरीदकर घर लाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।
देव दिवाली के दिन खरीदें नए दीये (Dev Diwali Ke Din Kharide Naye Dipak)

देव दिवाली के दिन दीप दान के लिए नए दीये अवश्य लाने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली के दिन नए दीये घर में लाकर जलाने से सकारात्मकता बढ़ती है और बुरी ऊर्जा दूर होती है।
देव दिवाली के दिन खरीदें लक्ष्मी यंत्र (Dev Diwali Ke Din Kharide Lakshmi Yantra)
देव दिवाली के दिन घर में लक्ष्मी यंत्र स्थापना करने से घर की उन्नति होती है। घर की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होने लगता है और धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देव दिवाली के दिन कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए और क्या है उससे मिलने वाले लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।