कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। इस साल देव दिवाली का पर्व 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, देव दिवाली के दिन देवी-देवताओं की दिवाली होती है जो देवगण अपने-अपने लोक में मनाते हैं। पूर्णिमा तिथि पर पड़ने के कारण देव दिवाली से जुड़ी कई मान्यताएं हैं जिनका पालन करना शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक है कार्तिक स्नान। देव दिवाली के दिन कार्तिक स्नान करना बहुत लाभकारी माना जाता है। बिना कार्तिक स्नान के देव दिवाली की पूजा अपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि देव दिवाली के दिन क्यों किया जाता है कार्तिक स्नान।
पौराणिक कथा के अनुसार, त्रिपुरासुर नाम का एक भयंकर राक्षस था जिसके आतंक से सभी देवी-देवता, यश-किन्नर, गंधर्व आदि भयभीत रहते थे। जब त्रिपुरासुर का अत्याचार तीनों लोकों में बढ़ने लगा तब सभी देवी-देवता और ऋषि-मुनि भगवान शिव के पास पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Dev Deepawali Kab Hai 2024: इस साल कब मनाई जाएगी देव दीपावली, जानें दीप जलाने का शुभ मुहूर्त और महत्व
भगवान शिव को जब त्रिपुरासुर के अत्याचारों का पता चला तो उन्होंने उसके वध की योजना बनाई और त्रिपुरासुर को युद्ध के लिए ललकारा। 3 दिन चलने वाले इस युद्ध के अंतिम दिन पर भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर दिया और सभी को उसके दुराचार से मुक्त कर दिया।
त्रिपुरासुर का वध कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। उस राक्षस के वध के बाद सभी देवी-देताओं ने भगवान शिव की प्रिय नगरी काशी में आकर उसे पूरी तरह से दीपों से जगमगा दिया था और दिवाली की भांति उत्सव मनाया था। इसी कारण से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है।
वहीं, देव दिवाली के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर के वध के बाद स्नान किया था। इसी कारण से देव दिवाली के दिन कार्तिक स्नान का महत्व माना जाता है। मान्यता है कि देव दिवाली के दिन कार्तिक स्नान करने से भगवान शिव द्वारा सुख-समृद्धि और आरोग्य काया का वरदान मिलता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर देव दिवाली के दिन कार्तिक स्नान करने का क्यों माना जाता है इतना महत्व और क्या है कार्तिक स्नान के लाभ।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।