Diwali 2023: दिवाली पूजा के बाद लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति का क्या करें?

हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, दिन रविवार को पड़ रही है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा का विधान है।
Updated:- 2023-11-07, 04:00 IST
image

Lakshmi-Ganesh Idol: दिवाली का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। दिवाली का पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज के साथ समाप्त होता है। हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली मनाई जाती है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, दिन रविवार को पड़ रही है।

यूं तो श्री राम के पुनः अयोध्या लौटने पर दिवाली को धार्मिक रूप से मनाया जाता है लेकिन अमावस्या तिथि पड़ने के कारण इसका ज्योतिषीय महत्व भी है। दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा का विधान है। इस दिन कुबेर देव की पूजा भी कई स्थानों पर की जाती है। 

दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी को कई तरह की चीजों का भोग लगाया जाता है। दिवाली के अगले दिन उन चीजों को पहले दान में देना चाहिए और फिर उसके बाद खुद के लिए रखना चाहिए। वहीं, बहुत कम लोग यह जानते हैं कि लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का क्या करना चाहिए। 

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि दिवाली पूजा के बाद अक्सर लोग लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति से जुड़ी जाने-अनजाने कुछ गलतियां कर बैठते हैं।

What should I do with Laxmi Ganesh idols after Diwali pooja

इस कारण से दिवाली पूजा (पूजा के नियम) को दोष लग जाता है और पूजा का फल भी नहीं मिलता है। जबकि पूजा के बाद मूर्ति से जुड़े नियम हैं।  

यह भी पढ़ें: Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर

दिवाली पूजा के बाद लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति का क्या करना चाहिए यह इस पर निर्भर करता है कि मूर्ति किस धातु की है।

अगर मूर्ति चांदी, सोने या पीतल की है तो मूर्ति को गंगाजल (गंगाजल के उपाय) से स्नान कराने के पश्चात वापस उसके स्थान पर रख देना चाहिए या फिर तिजोरी में बैठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली पूजा के बाद खील और बताशों का क्या करना चाहिए?

वहीं, अगर मूर्ति मिट्टी की है तो उसे लाल कपड़े में लपेटकर नदी के पास ले जाना चाहिए और फिर नदी में प्रतिमाओं को विसर्जित करना चाहिए।

Where to place Lakshmi Ganesh idol on Diwali

आप चाहें तो किसी शुद्ध पात्र में जल भरकर घर पर ही मूर्तियां गला सकते हैं लेकिन भूल से भी लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियों को पेड़ के नीचे न रखें। 

 

अगर आप भी हर साल इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि दिवाली पूजा के बाद लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति का क्या करें तो इस लेख में दी गई जानकरी के माध्यम यह जान सकते हैं कि दिवाली पूजा के बाद लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा का क्या करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।