Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:43 PM IST

घर में लगा रखा है अमरूद का पेड़? अभी करें यह 2 काम; अगले सीजन हर डाल पर लदे मिल सकते हैं फल

क्या आपने अपने बगीचे में अमरूद का पेड़ लगा रखा है और इस पर ढेर सारे फल पाना चाहती हैं, तो आप कुछ तरीके अपनाकर इसकी ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको 2 ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-06-04, 17:24 IST
how to grow guava at home

Guava Plant Care Tips: बाजार में मिलने वाले केमिकल फ्री सब्जी और फल खाने के लिए अब लोग अपने छोटे घर की छत या फिर गार्डन एरिया में पेड़ लगाते हैं। आमतौर लोग ऐसे प्लांट लगाते हैं, जो सदाबहार हो और आसानी से ग्रो भी हो जाए। इसी में से अमरूद का पौधा एक है। यह आराम से न केवल लग जाता है बल्कि इससे पूरे साल तक फल पा सकती हैं। हालांकि कई बार इसे लेकर लोगों की शिकायत रहती है कि देखभाल के बाद भी पेड़ पर फल नहीं आ रहे हैं या फिर फूल झड़ जाते हैं।

अगर आपने अपने गार्डन में यह पौधा लगा रखा है और फलों की संख्या कम है, तो नीचे लेख में बताया गए तरीके अपना सकती हैं। 

टहनियों की पिंचिंग और पानी का रखें ध्यान

Which-direction-should-we-plant-guava-tree-at-Home-2

अमरूद के पेड़ में फल हमेशा नई आने वाली टहनियों पर ही लगते हैं। इसलिए पेड़ को घना बनाना और पानी का सही बैंलेस रखना बेहद जरूरी है।

पेड़ की जो टहनियां बहुत लंबी हो रही हैं, उनके आगे के हिस्से को उंगलियों या कटर की मदद से काट दें। ऐसा करने से उस एक डाल से 3-4 नई शाखाएं निकलेंगी और पेड़ झाड़ीदार बनेगा।

जब पेड़ पर फूल आने का समय पास हो, तब कुछ दिनों के लिए पानी देना कम कर दें। जब पेड़ को लगता है कि उसे पानी कम मिल रहा है, तो वह तेजी से फूल और फल पैदा करने की प्रक्रिया शुरू कर देता है। जैसे ही कलियां दिखने लगें, दोबारा नियमित रूप से पानी देना शुरू कर दें।

 इसे भी पढ़ें- Small Balcony में उगाना चाहते हैं फल? ये प्लांट्स हैं बेस्ट, कम मेहनत में मिलेंगे ढेरों फ्रूट्स

नॉर्मल खाद की जगह करें ये इस्तेमाल

powerful fertilizer for guava plant

गुड़ाई करने के बाद पेड़ को ताकत देना बहुत जरूरी है। केवल साधारण गोबर की खाद डालने के बजाय नीचे बताया गया मिक्चर इस्तेमाल करें।

अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद या केंचुआ खाद का इस्तेमाल करें। दो मुट्ठी नीम खली का इस्तेमाल यह जड़ों को फंगस और कीड़ों से बचाने का काम करता है, जिससे पौधा अंदर से मजबूत रहता है।

दो से तीन चम्मच बोन मील या रॉक फॉस्फेट का इस्तेमाल करें। ऐसे इसलिए क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फॉस्फोरस होता है जो जड़ों को मजबूत करता है और फूलों को झड़ने से रोकता है।

इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके मिक्चर बनाएं। अब इसे गुड़ाई की गई मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें और ऊपर से हल्की मिट्टी ढककर पानी दे दें।

इसे भी पढ़ें- फल के पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं ये कीट, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।