क्या होता है Cutis Laxa? जिसमें 6 साल की उम्र में ही दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण

Cutis Laxa: आज के समय में किसी को कब कौन सी बीमारी हो जाए, यह पता ही नहीं चलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक 6 साल की बच्ची 80 साल की बुढ़िया जैसी नजर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बच्ची को एक गंभीर बीमारी है, जिसका नाम क्यूटिस लैक्सा (Cutis Laxa) है।
आइए इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं कि क्यूटिस लैक्सा क्या है, इसके प्रकार और लक्षण।
क्यूटिस लैक्सा क्या है?
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, क्यूटिस लैक्सा एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जो जीन से जुड़ी होती है। यह हमारे शरीर के कनेक्टिव टिश्यू को प्रभावित करती है, जिसकी वजह से स्किन ढीली और लटकने लगती है। कनेक्टिव टिश्यू ही स्किन और शरीर के दूसरे हिस्सों को टाइट और लचीला बनाए रखता है। आमतौर पर स्किन के फाइबर खिंचने के बाद वापस अपनी जगह पर आ जाते हैं, लेकिन अगर किसी को क्यूटिस लैक्सा है, तो ये फाइबर ठीक से काम नहीं करते और खिंचे हुए ही रह जाते हैं। इसी वजह से स्किन पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और वो लटकी हुई दिखती है।

image credit-Ai
क्यूटिस लैक्सा के लक्षण
इस बीमारी के लक्षण इसके प्रकार के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इसका सबसे मुख्य लक्षण हैं -
- स्किन का उम्र से ज्यादा बूढ़ा दिखना
- बच्चे के दिमागी विकास या सीखने में देरी
- चेहरे या हड्डियों में बदलाव दिखना
- बचपन में बच्चों का विकास धीरे होना
- रीढ़ की हड्डी या चेस्ट के शेप में दिक्कत आना
- जोड़ों का बहुत ज्यादा ढीला होना
यह भी पढ़ें- कुत्ते से करती हैं प्यार? आपको हो सकती है यह गंभीर बीमारी
यह भी पढ़ें- पीरियड्स में आता है कम फ्लो? हो सकती है यह गंभीर बीमारी
क्यूटिस लैक्सा के प्रकार
यह बीमारी कब होती है, इसके आधार पर दो मुख्य प्रकार होते हैं:
1. एक्वायर्ड
एक्वायर्ड का मतलब 'प्राप्त किया हुआ या 'अर्जित'होता है। यह शब्द उस चीज के लिए इस्तेमाल होता है, जो किसी को जन्म से नहीं मिलती, बल्कि वह उसे अपने जीवन में बाद में हासिल करता है या सीखता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि यह बीमारी जन्म के समय नहीं होती, बल्कि बड़ी उम्र में होती है। यह बीमारी, इंफेक्शन या किसी दवा के साइड इफेक्ट की वजह से हो सकती है।
2. इनहेरिटेड
इनहेरिटेड शब्द का अर्थ अनुवांशिक रूप से प्राप्त होना है। इस तरह से यह बीमारी बच्चे में जन्म से ही होती है और माता-पिता से मिलने वाले जीन में गड़बड़ी के कारण होती है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main Image Credit-AI
- क्या क्यूटिस लैक्सा बीमारी का कोई इलाज संभव है?
- अभी तक इस बीमारी को पूरी तरह ठीक करने का कोई इलाज नहीं है। डॉक्टर इसके लक्षणों के हिसाब से इलाज करते हैं।
- क्या क्यूटिस लैक्सा बच्चों में माता-पिता से आती है?
- हां, अगर ये जन्म से होने वाली (इनहेरिटेड) है तो ये माता-पिता के जीन से बच्चे में आ सकती है।
- क्यूटिस लैक्सा की पहचान कैसे होती है?
- इसकी पहचान डॉक्टर स्किन की जांच, फैमिली हिस्ट्री, जेनेटिक टेस्ट और स्किन बायोप्सी से करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।