Toothpaste Hacks: टूथपेस्ट का इस्तेमाल दांतों को साफ करने के लिए तो सभी करते हैं। पर, क्या आपको पता है, यह आपकी कई समस्याओं से निजात भी दिला सकता है। अब आप ये सोच रही होंगी कि भला ये टूथपेस्ट किस काम के लिए उपयोगी हो सकता है। लेकिन आपको इसके लिए ज्यादा दिमाग पर जोर डालने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आपके घरों में मौजूद यह एक टूथपेस्ट आपके काम आ सकता है। साथ ही यह भी बताएंगे कि हाथों पर टूथपेस्ट लगाने से क्या फायदा होता है।
दरअसल, बदबू को दूर करने में टूथपेस्ट काफी कारगर होता है। अगर प्याज काटने के बाद आपके हाथ से बदबू आ रही है, तो इसे दूर करने के लिए आप टूथपेस्ट का सहारा ले सकती हैं। इसके लिए आपको अपने हाथों पर टूथपेस्ट लगाकर पानी से साफ कर लेना है। इससे सारे गंध दूर हो जाएंगे। इसके अलावा, अगर पेट्रोल, केरोसिन आदि की बदबू को हटाने के लिए भी आप टूथपेस्ट का उपयोग कर सकती हैं। इससे हाथों से आ रही किसी भी बदबू को दूर करने में मदद मिलेगी।
नेल पेंट ज्यादा लगने के कारण नाखूनों की प्राकृतिक चमक खो जाती है। इसे नेचुरली तरीके से बरकरार रखने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको नेल पेंट हटाने के बाद अपने नाखूनों पर टूथपेस्ट से 5 मिनट तक मसाज करना है। इसके बाद गीले रुई की मदद से इसे पोंछ कर साफ कर दें। ये प्रोसेस आपको हफ्ते में 2 से 3 बार करना है। आप कुछ ही दिनों में आपके नाखूनों में थोड़ा अंतर दिखेगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है प्रेस पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?
टूथपेस्ट की मदद से आप चांदी के सिक्के, बर्तन, जेवर आदि सभी चीजों को साफ कर सकते हैं। अक्सर महिलाएं अपने पैरों में पायल और बिछिया पहनती हैं। कुछ दिनों बाद ही ये काले पड़ने लगते हैं। अगर आप इसपर टूथपेस्ट का इस्तेमाल करेंगी तो इनकी खोई हुई चमक वापस आ सकती है। इसके लिए आपको कहीं बाजार जाने की जरूरत नहीं है। घर पर पड़े टूथपेस्ट से अपनी चांदी की ज्वेलरी को बड़े आसानी से क्लीन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको पता है मोबाइल के स्क्रीन पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।