How to Clean Rusted Lighter: दांत को साफ करने के लिए ज्यादातर लोग टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। सभी के बाथरूम में टूथपेस्ट का पैक जरूर देखने को मिल जाता है फिर चाहे वह बड़ा हो या छोटा। टूथपेस्ट का इस्तेमाल हम सभी दांत को क्लीन करने के साथ स्किन समस्या को दूर करने के लिए भी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि टूथपेस्ट को जंग लगे हुए लाइटर पर लगाने से क्या होता है।
गैस स्टोव को जलाने के लिए ज्यादातर लोग लाइटर का इस्तेमाल करते हैं। लाइटर को साफ करने के लिए कई बार हम लोग गीले कपड़े से पोंछ देते हैं। पानी लगने की वजह से लाइटर पर धीरे-धीरे जंग लग जाता है। जंग लग जाने के बाद इसका इस्तेमाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। समय पर साफ न करने पर लाइटर खराब हो जाता है।
गैस लाइटर पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है? (Toothpaste Hacks)
दरअसल, जंग लगे हुए लाइटर पर टूथपेस्ट लगाने से लाइटर नए जैसा चमकाने लगेगा। इसके लिए आपको जंग वाले जगह पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब की मदद से रगड़ते हुए साफ करें। इसके बाद सूती कपड़े की मदद से पोंछते हुए साफ करें। ऐसा करने से लाइटर पर लगा हुआ जंग साफ हो जाएगा। अगर लाइटर पर ज्यादा जंग लगा हुआ है तो आपको इस प्रोसेस को दो से तीन बार करने की जरूरत है। इसके अलावा आप टूथपेस्ट की मदद से जंग लगे हुए सामान को क्लीन कर सकती हैं। (ऐसे करें कैबिनेट की सफाई)
इसे भी पढ़ें-क्या आपको पता है प्रेस पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है?
लाइटर पर टूथपेस्ट लगाने से क्या होता है
आज के समय सिगरेट पीने के लिए लाइटर का इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय तक इन्हें एक जगह पर रख देने से इस पर जंग लग जाता है। ज्यादा जंग लग जाने के कारण यह खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आप लाइटर को सही करना चाहती हैं तो जंग लगे हुए स्थान पर टूथपेस्ट (Toothpaste Hack) लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद ब्रश या स्क्रब की मदद से हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। अब कपड़े की मदद से पोंछते हुए साफ करें।
इस तरीके से भी हटा सकती हैं जंग
जंग हटाने के लिए आप नमक, चूना और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नमक, चूना और नींबू के रस को एक कटोरी में मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को जंग लगे हुए स्थान पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। कुछ समय के बाद ब्रश की मदद रगड़ते हुए जंग को क्लीन करें।
इसे भी पढ़ें- Easy Tips : गर्मियों में घर साफ रखने के आसान क्लीनिंग हैक्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करेंImage Credit- Freepik, Sutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों