Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:23 PM IST

इस जगह शादी के बाद दुल्हन पहनती हैं सफेद साड़ी, जानें वजह

क्या आप जानते हैं कि शादी के बाद इस जगह दुल्हन क्यों पहनती है सफेद साड़ी, चलिए जानते हैं कारण।
Updated:- 2022-11-03, 19:00 IST
image

शादी के बाद दुल्हन काला या सफेद साड़ी नहीं पहनती है। अक्सर महिलाएं शादी के बाद ज्यादातर लाल रंग की ही साड़ी पहनती है। लेकिन भारत में एक जगह ऐसी भी प्रथा प्रचलित है जहां शादी के समय दुल्हन को लाल नहीं बल्कि सफेद साड़ी में विदा किया जाता है। इतना ही नहीं शादी के बाद भी दुल्हन सफेद रंग का ही साड़ी पहनती हैं।

यहां किसी की भी शादी होती है तो उन्हें सफेद रंग का ही साड़ी पहनना होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस अनोखे रस्म के बारे में बताने वाले हैं।  चलिए जानते है आखिर क्यों यहां की महिलाएं शादी के बाद भी सफेद साड़ी पहनती है।

विदाई के समय भी सफेद साड़ी पहनती है महिलाएं

why women wear white saree

उज्जैन के 'भीम डोंगरी कलवा खेरो' में कई अजब-गजब रिवाज निभाया जाता है। यहां दुल्हन विदा होने के समय भी सफेद रंग का ही साड़ी पहनती है। यहां के लोग सफेद रंग को शुभ मानते हैं। र्सिफ शादी के समय ही नहीं शादी के बाद भी महिलाएं यहां सफेद रंग का साड़ी पहनती है।

इसे जरूर पढ़ें- Weird Wedding Ritual: एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण

किसी भी शुभ काम करने से पहले महिलाएं पहनती है सफेद साड़ी

बता दे कि यहां कि महिलाएं किसी शुभ काम करते समय भी सफेद साड़ी पहनना पसंद करती है। यह रिवाज आज से नहीं बल्कि इस जिला में सदियों से चलता आ रहा है और इस रिवाज को आज भी महिलाएं मानती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में

रंगीन कपड़े पहनने से उन्हें आगे जाकर शारीरिक कष्ट झेलने पड़ता है

यहां के लोगों का मानना है कि जो महिला रंगीन कपड़े पहनेगी या श्रृंगार करेगी उसे शारीरिक कष्ट झेलने पडेंगे। उनका मानना है कि शादी के दौरान या किसी भी शुभ कार्य पर महिलाओं को सफेद साड़ी पहनना चाहिए। ऐसा करने से उसके घर में सुख शांति बनी रहती है।

इन क्लिंग हैक्स की मदद से आप आसानी से डिब्बों की सफाई कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit : Instagram







Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।