Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

भारत के इस हिस्से में होती है मामा-भांजी की शादी, जानें अजब-गजब रिवाज

भारत के कई ऐसे हिस्से है जहां शादी के दौरान अलग- अलग प्रकार के परंपरा होते है, चलिए जानें।  
Updated:- 2022-10-25, 13:17 IST
image

भारत देश परंपराओं और अलग-अलग संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। भारत के हर एक राज्य का अलग रिती रिवाज होता है।  यहां तक की छोटे-छोटे समुदाय के भी अपने अलग रीति रिवाज होते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ अजब- गजब रिवाज के बारें में बताने वाले है।

मां बनने के बाद ही होती है शादी

Weird Wedding

आपको जानकर हैरानी होगा लेकिन राजस्थान के उदयपुर, सिरोही और पाली जिलों और गुजरात में रहने वाले गरासिया जनजाति में शादी को एक अनोखी प्रथा माना जाता है। यहां के लोगों को मानना है कि शादी के पहले बच्चा पैदा करना शुभ होता है। ये अजीब तो जरूर है, लेकिन ये परंपरा पिछले 1000 वर्षों से चली आ रही है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि यहां शादी से पहले लड़का और लड़की एक साथ रहते है। अगर इस दौरान लड़की मां बन जाती है तभी इस रिश्ते को मान्यता दी जाती है लेकिन किसी भी कारण बच्चा नहीं होता है तो इस रिश्ते को मान्यता नहीं दी जाती है।

इसे भी पढ़ें-Weird Wedding Ritual: एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण

सभी भाईयों की होती है एक दुल्हन

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इस परंपरा को निभाया जाता है। इस प्रथा के अंतर्गत  एक ही लड़की एक घर के सगे भाईयों के साथ शादी करती है। इस प्रथा को यहां घोटुल प्रथा कहा जाता है। इस प्रथा के पीछे मान्यता है कि महाभारत काल के दौरान पांडवों ने द्रौपदी और मां कुंती के साथ अज्ञातवास के कुछ पल किन्नौर जिले की गुफाओं में बि‍ताए थे। जिसके बाद से महाभारत की पांडवों और द्रौपदी वाली प्रथा यहां भी चलती है।

इसे भी पढ़ें- बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में

मामा करता है अपनी भांजी से शादी

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बात सच है कि दक्षिण भारतीय समाज में शादी को लेकर ये बेहद अजीब प्रथा है। यहां पर लोगों को मानना है कि सगे मामा-भांजी की शादी कराना अच्छा होता है। कई बार तो यहां जबरन भी मामा-भांजी की शादी करा दी जाती है। माना जाता है कि मामा-भांजी की शादी के पीछे प्रॉप्रटी वजह होती है। बहन अपने मायके में अपना हक ना मांग ले, इसलिए मामा अपनी भांजी से शादी कर उसे अपने घर ले आता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।