भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया छाया हुआ है। दरअसल यह मामला महाराष्ट्र के पनवेल का है। यहां एक गाय गहरी खाई में गिर गई। यह बात जैसे ही लोगों को पता चली उन्होंने बिना एक मिनट गवाएं गाय के बचाने का अभियान शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में लोगों का एक समूह नजर आ रहा है जो पहाड़ की चोटी से गाय को बचा रहा है। इस वीडियो को एक यूजर ने रेडिट प्लेटफार्म पर शेयर किया था जिसके बाद लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया। गाय की जान बचाने वाली पूरी टीम की यूजर्स बहुत तारीफ कर रहे हैं।
क्या है पूरा मामला
मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता हैं।
— YOGI10008 ଯୋଗୀ10008 🐦🐦 (@YOGI100081) July 12, 2022
महाराष्ट्र के पनवेल में कुछ लोगों ने खाई में गिरी एक गाय का किया #Rescue#Maharastra#Panvel#ViralVideo#RescueOperationpic.twitter.com/RQzKqs7w15
वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र के पनवेल का है जिसमें गाय खाई में गिरी नजर आ रही है। गाय खाई में कैसे गिरी अभी तक यह सामने नहीं आया है। वीडियो में बचावकर्मी एक लाइन में खड़े होकर एक लंबी रस्सी का उपयोग करके कुछ खींचते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद एक शख्स आगे जाकर अपनी पूरी ताकत लगा देता है और रस्सी को धीरे-धीरे ऊपर की तरह खीचता है। अंत में रस्सी के साथ गाय बंधी हुई आती है। बताया जा रहा है कि गाय कुछ चरने के लिए इधर-उधर भटक रही थी और इसी दौरान वह खाई में गिर गई थी। गाय की जान बचाने के लिए लोग बचावकर्मियों की बहुत प्रशंसा कर रहे हैं। (गाय और भैंस के दूध में अंतर)
लोग कर रहे हैं प्रशंसा
लोग इस वायरल वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। रेडिट पर इस वीडियो को अभी तक 24 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वहीं 900 से ज्यादा यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर कमेंट सेक्शन में लिखता है कि यह लोग गाय को बचाने के लिए भगवान बनकर आए हैं। वहीं कुछ लोग वीडियो में दिख रहे महाराष्ट्र के नजारों की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिनमें लोग जानवरों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। हाल ही में एक तेंदुए को कुएं के अंदर से बाहर निकालने का वीडियो सामने आया था।
इसे भी पढ़ेंःघर पर इस तरह उगाएं काली मिर्च का पौधा, होगी हजारों की बचत
बचावकर्मियों के इस प्रयास को लोग भगवान के कमाल का नाम दे रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों