शोदी के दौरान दूल्हा और दुल्हन के दोस्त अक्सर मजाक करते नजर आते हैं। दोस्त और रिश्तेदार बारात से लेकर स्टेज तक खूब मस्ती करते हैं। वरमाला से पहले मस्ती करते हुए दिख रहे दोस्तों का वीडियो पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वायरल वीडियो में दूल्हे के दोस्त मजाक कर रहे होते हैं। इसी दौरान एक दोस्त दुल्हन पर गिर जाता है। इसके बाद दूल्हा जो करता है वो आपको जरूर जानना चाहिए। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। आप भी जानिए वायरल हो रहे वीडियो में आखिर होता क्या है।
दूल्हे का दोस्त दुल्हन पर कैसे गिर गया?
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हे के दोस्त स्टेज पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दूल्हे का एक दोस्त स्टेज पर खड़ा होकर दुल्हन के ऊपर नोट उड़ा रहा होता है। इस दौरान दूसरा दोस्त दूल्हे के साइड में बैठ जाता है। इसके बाद दूल्हे का दोस्त एकदम से गिर पड़ता है और उसका सर दुल्हन की गोद में चला जाता है। दूल्हे को अपने दोस्त की यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आती और वो अपने दोस्त को डांट देता है। हालांकि वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि दूल्हे के दोस्त ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया है। इस वायरल वीडियो को दिव्या शर्मा नाम की यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान जड़ा तमाचा, देखिए वायरल वीडियो
लोग कर रहे हैं रिएक्ट
लोगों को यह वीडियो बहुत गुदगुदा रहा है। एक यूजर कमेंट सेक्शन में लिखता है कि दोस्तों ने कुछ ज्यादा ही पी ली है। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि यही देखना रह गया था। वहीं ज्यादातर यूजर्स इस वीडियो पर हंसी वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक 27 लाख ने ज्यादा लाइक आ चुके हैं। साथ ही लोग वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपने दोस्तों को टैग कर रहे हैं। (इमोजी के साथ भेजें न्योता)
इसे भी पढ़ेंः 6 बार विश्व चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की कहानी है बेहद इंस्पायरिंग, जानें उनके बारे में
शादी से जुड़े फनी वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं पर यह वीडियो थोड़ा अलग है। यही कारण है कि वीडियो को लोग जमकर लाइक कर रहे हैं। लोगों को तो यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
Recommended Video
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Divya Sharma/Instagram (Image Grab)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।