टोल प्लाजा पर पहचान पत्र मांगने पर भड़के द ग्रेट खली, कर्मियों ने लगाया थप्पड़ मारने का आरोप

द ग्रेट खली नाम से फेमस रेसलर दलीप राणा बीते कुछ समय से सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पंजाब में फिल्लौर के पास लाडो टोल प्लाजा का है। वीडियो में वह एक गाड़ी में बैठे दिख रहे हैं लेकिन उनपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मी के थप्पड़ मारा है। बताया जा रहा है कि जिस समय विवाद हुआ वह जालंधर से करनाल जा रहे थे। इस दौरान टोल कर्मी ने उनसे पहचान पत्र मांगा था लेकिन उन्होंने दिखाने के बदले बदसलूकी की। हालांकि इस मामले पर अभी तक द ग्रेट खली ने अपनी तरफ से कुछ बयान नहीं दिया है। आइए जानते हैं, पूरे मामले के बारे में विस्तार से।
जानिए पूरे मामले के बारे में
ਮੋਦੀ ਦਾ ਸਾਲਾ ਗਰੇਟ ਖਲੀ ਇਵੇਂ ਕੁੱਤੇ ਖਾਣੀ ਕਰਾ ਬੈਠਾ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਤੋ. ਬਾਈ ਕਹਿੰਦਾ ਰੈਸਲਰ ਰੂਸਲਰ ਕੱਢ ਦਿਆਂਗਾ ਤੇਰਾ 😂 @greatkhalipic.twitter.com/fv6H9vlAFX
— Sukha Singh Sandhu (@Sx_sukh) July 11, 2022
सोशल मीडिया पर सुक्खा सिंह संधू नाम के यूजर ने इस वीडियो को अपलोड किया है। वीडियो में खली गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान टोल कर्मी खली से पहचान पत्र मांगते हैं लेकिन वह दिखाने से मना कर देते हैं और इसके बाद विवाद शुरू हो जाता है। वीडियो में खली कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके पास कोई पहचान पत्र नहीं है। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि टोल प्लाजा कर्मी खली के साथ फोटो लेने की मांग कर रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। विवाद के पीछे का कारण अभी साफ तौर पर सामने नहीं आ पाया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वायरल वीडियो में टोल प्लाजा कर्मी खली पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं। वहीं खली उनपर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते दिख रहे हैं।
इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने लाइव रिपोर्टिंग के दौरान जड़ा तमाचा, देखिए वायरल वीडियो
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
वायरल हो रहे वीडियो को अभी तक 15 हजार से ज्यादा लोग देक चुके हैं। वहीं वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स टोल कर्मियों को समर्थन कर रहे हैं। वहीं एक यूजर लिखते हैं कि खली एक रिस्पेक्टेड पर्सन है। उनके साथ टोल प्लाजा कर्मियों को ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक यूजर लिखता है कि नियम, नियम होता है इसलिए खली को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः ये वेडिंग कॉन्ट्रैक्ट क्या है? आजकल हर शादी में फॉलो किया जा रहा है यह ट्रेंड
द ग्रेट खली हिमाचल के सिरमौर जिले से आते हैं। अपने रेसलिंग के दम पर उन्होंने पूरे विश्व में अपनी नाम बताया है। रेसलिंग करने से पहले वह पुलिस में थें। इसके अलावा खली बिग बॉस जैसे टेलिवीजन शो का हिस्सा भी रह चुके हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Thegreatkhali/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।