Video: गहरी खाई में गिरी गाय को लोगों ने बचाया, लगाए जय श्री राम के नारे

महाराष्ट्र में लोगों ने अपनी जान की बाजी लगाकर एक गाय की जान बचाई। जानिए पूरे मामले के बारे में। 
Updated:- 2022-07-13, 17:07 IST
image

भारत में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया छाया हुआ है। दरअसल यह मामला महाराष्ट्र के पनवेल का है। यहां एक गाय गहरी खाई में गिर गई। यह बात जैसे ही लोगों को पता चली उन्होंने बिना एक मिनट गवाएं गाय के बचाने का अभियान शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में लोगों का एक समूह नजर आ रहा है जो पहाड़ की चोटी से गाय को बचा रहा है। इस वीडियो को एक यूजर ने रेडिट प्लेटफार्म पर शेयर किया था जिसके बाद लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया। गाय की जान बचाने वाली पूरी टीम की यूजर्स बहुत तारीफ कर रहे हैं। 

क्या है पूरा मामला 

वायरल हो रहा वीडियो महाराष्ट्र के पनवेल का है जिसमें गाय खाई में गिरी नजर आ रही है। गाय खाई में कैसे गिरी अभी तक यह सामने नहीं आया है। वीडियो में बचावकर्मी एक लाइन में खड़े होकर एक लंबी रस्सी का उपयोग करके कुछ खींचते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद एक शख्स आगे जाकर अपनी पूरी ताकत लगा देता है और रस्सी को धीरे-धीरे ऊपर की तरह खीचता है। अंत में रस्सी के साथ गाय बंधी हुई आती है। बताया जा रहा है कि गाय कुछ चरने के लिए इधर-उधर भटक रही थी और इसी दौरान वह खाई में गिर गई थी। गाय की जान बचाने के लिए लोग बचावकर्मियों की बहुत प्रशंसा कर रहे हैं। (गाय और भैंस के दूध में अंतर)

इसे भी पढ़ेंः Viral Video: दुल्हन पर जा गिरा दूल्हे का दोस्त, जानिए फिर आगे क्या हुआ

लोग कर रहे हैं प्रशंसा 

लोग इस वायरल वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। रेडिट पर इस वीडियो को अभी तक 24 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। वहीं 900 से ज्यादा यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर कमेंट सेक्शन में लिखता है कि यह लोग गाय को बचाने के लिए भगवान बनकर आए हैं। वहीं कुछ लोग वीडियो में दिख रहे महाराष्ट्र के नजारों की तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिनमें  लोग जानवरों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देते हैं। हाल ही में एक तेंदुए को कुएं के अंदर से बाहर निकालने का वीडियो सामने आया था। 

इसे भी पढ़ेंः घर पर इस तरह उगाएं काली मिर्च का पौधा, होगी हजारों की बचत

बचावकर्मियों के इस प्रयास को लोग भगवान के कमाल का नाम दे रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।