Viral Video: 2 बुजुर्ग यात्रियों ने की बस में जगह के लिए लड़ाई, जाने फिर आगे क्या हुआ

बस में सीमित सीट होने की वजह से बहुत से लोगों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। सीट मिलने और न मिलने के चक्कर में लड़ाई भी हो जाती है। ऐसी ही लड़ाई का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी कंट्रोल कर पाए। वायरल हो रही वीडियो पर लोग अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। दोनों बुजुर्ग यात्रियों की बहस आपको भी जरूर सुननी चाहिए। आइए देखते हैं वायरल हो रहा मजेदार वीडियो।
बुजुर्ग यात्रियों की दिलचस्प बातचीत
Me to my stomach after eating the 9th piece of Gulaabjamun pic.twitter.com/0Sutq1gEsX
— Sagar (@sagarcasm) July 3, 2022
ट्विटर पर वायरल हो रहे वीडियो में दो बुजर्ग बस की सीट पर बैठे दिख रहे रहे हैं। बैठने के बावजूद भी दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है और फिर होता है खेल शुरू। एक बुजुर्ग शख्स कहता है बहुत जगह है और दूसरा जवाब देते हुए कहता है कि नहीं है जगह। वहीं गौर करने वाली बात यह है कि दोनों सीट पर बैठे हुए हैं। सीट मिलने के बावजूद भी बैठने के लिए दोनों यात्री जैसे लड़ाई कर रहे हैं उसे देख हंसी रोक पाना मुश्किल है। इस 17 सेकंड की वीडियो पर अभी तक 650 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को सागर नाम के यूजर ने 3 जुलाई को अपलोड किया था। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं गुलाब जामुन के 9 पीस खाने के बाद अपने पेट से ऐसे ही बात करता हूं।
इसे भी पढ़ेंः होटल और रेस्तरां जबरदस्ती नहीं वसूल सकते सर्विस टैक्स, जाने नई गाइडलाइंस
लोग ऐसे कर रहे हैं रिएक्ट
वायरल हो रही वीडियो के कमेंट सेक्शन में हंसी वाली इमोजी की बाढ़ आ चुकी है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा - दोनों की लड़ाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है, जैसे बच्चे आपस में लड़ रहे हों। वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा बहुत ही गंभीर चर्चा का विषय है। ऐसा लगता है, जैसे कोई गंभीर मसला है। वहीं एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि मैं और मेरा भाई कूलर के सामने कुछ ऐसा ही करते हैं। वहीं एक यूजर ने तो कमेंट सेक्शन में लिखा कि कोलकाता की बस और ट्रेन में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा होता ही है।
इसे भी पढ़ेंः बिना डॉक्युमेंट्स के लिंक करना है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर तो करें ये काम
किसी ने सही कहा है कि बुढ़ापे में भी लोग बच्चे बन जाते हैं। यही कारण है की दोनों बुजुर्ग यात्री बच्चों की तरह झगड़ा करते दिख रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसे लगी? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Picture Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।