Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

Viral Video: लड़की के हाथ से कौन उड़ा ले गया आइसक्रीम? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

पिछले कुछ समय से एक वीडिया जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की के हाथ से कोई आईसक्रीम उड़ा लेता है। 
Updated:- 2022-07-07, 17:48 IST
image

सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी वीडियो वायरल होती हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक अजब-गजब वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक पक्षी लड़की की आइसक्रीम उड़ा कर ले जाता है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। पक्षी आइसक्रीम पर जिस तरह झपट्टा मारकर उड़ता है, उससे लड़ी बिल्कुल हैरान रह जाती है। लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। आइए आप भी जानिए की आखिर वीडियो में होता क्या है और कौन सा पक्षी लड़की की आइसक्रीम उड़ाकर गायब हो जाता है। 

कौन उड़ा ले गया आइसक्रीम? 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो को गुलदुर बाकलिम (guldurbakalim) नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वहीं उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ओएमजी। वीडियो में लड़की घर के बाहर आइसक्रीम (आइसक्रीम बनाने के टिप्स) खाती नजर आ रही होती है। इसके बाद वह जैसे ही दूसरी बाइट खाने वाली होती है, बाज आकर उसकी आइसक्रीम छीन लेता है। इसके बाद उस लड़की के एक्सप्रेशन देखने वाली होते हैं। जैसे उसे समझ ही नहीं आया कि उसके साथ हुआ क्या है। वीडियो में वह बिल्कुल हैरान परेशान दिखाई दे रही है। यही कारण है की लोग इस वीडियो पसंद कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में ज्यादातर यूजर्स हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ेंः छुप-छुप कर कौन देख रहा है आपकी फेसबुक प्रोफाइल फोटो? इस ट्रिक की मदद से लगाएं पता

पहले भी हुआ था कमाल का वीडियो वायरल 

इससे पहले भी ऐसा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक बाज दूर से उड़ता हुआ नजर आता है। वीडियो में दिख रहे लोग उसे दूर से मछली दिखा रहे होते हैं। ऐसे में बाज जैसे ही मछली (घर में मछ्ली रखना होता है शुभ)  खाने आता है वीडियो में दिख रहे इंसान मछली हवा में उछाल देता है। इसके बाद बाज अपना कमाल दिखाते हुए मछली पकड़ लेता है। लोगों को यह वीडियो भी बहुत पसंद आया था। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने बाज को अपना मनपसंद बताया। वहीं कुछ यूजर्स ने तो बाज के लिए हार्ट वाली इमोजी भी पोस्ट की थी। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आपको भी गीली मिट्टी और पेट्रोल जैसी खुशबू लगती है अच्छी? जानें इसके पीछे का कारण

लोगों को बाज का आइसक्रीम उड़ा ले जाने का वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। आपको यह कमाल का वीडियो कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

Photo Credit: Unsplash

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।