Vat Savitri Vrat 2023 Soot Ke Upay: जल्दी शादी के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें कच्चे सूत से ये काम

Vat Savitri Vrat 2023 Par Kare Kachche Soot Ke Upay: 19 मई, दिन शुक्रवार को वट सावित्री का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं, व्रत रखती हैं और वट वृक्ष को कच्चा सूत बांध उसकी परिक्रमा लगाती हैं।
वहीं, इस दिन अगर कच्चे सूत के कुछ उपाय किए जाएं तो मानता है कि विवाह में हो रही देरी खत्म हो जाती है, जल्दी शादी के योग बनने लग जाते हैं और अखंड सौभाग्य मिलता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस विषय के बारे में।
- अगर शादी की बात बार-बार पक्की होते-होते रह जाती है तो वट सावित्री के दिन भगवान गणेश की पूजा करें और कच्चा सूत लेकर उसमें 11 गांठें लगाएं।
- अगर शनि भारी होने के कारण विवाह में देरी आ रही है तो बरगद के साथ-साथ शमी के पेड़ (शमी के पौधे की पूजा) को कच्चा सूत बांधें और शनि मंत्रों का जाप करें।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2023 Kab Hai: कब है वट सावित्री व्रत? जानें पूजा मुहूर्त, सामग्री, विधि और महत्व
- अगर विवाह की बात पक्की होने के बाद बार-बार टूट रही है या टूटने का डर है तो केसर के रंग का कच्चा सूत भगवान शिव को अर्पित करें।
- अगर वैवाहिक जीवन में तनाव और कलह पसरा हुआ है तो कच्चा सूत भगवान शिव और माता पार्वती को पति-पत्नी साथ में अर्पित करें।
- अगर पति से अनबन रहती है या पति के प्यार में विवाह के बाद कमी आ गई है तो कच्चे सूत की 108 बाती बनाकर हनुमान (हनुमान जी के नीचे किसका स्थान है?) मंदिर में जलाएं।
- अगर ससुराल पक्ष से किसी भी प्रकार का कष्ट मिल रहा है तो कच्चे सूत को ऐसे मंदिर में चढ़ाएं जहां भगवान शिव अपने पूरे परिवार के साथ हों।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2023 Upay: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय
- अगर मनवांछित वर से विवाह करना चाहते हैं तो कच्चे सूत को घर की पूर्व दिशा में बांधें या घर के मंदिर में भी रख सकते हैं और रोजाना उसे चंदन लगाएं।
- विवाह बंधन की नकारात्मकता दूर करने और मधुरता बढ़ाने के लिए तुलसी के पौधे पर पति-पत्नी साथ में कच्चा सूत बांधें।
तो ये हैं कच्चे सूत के उपाय जिन्हें वट सावित्री व्रत के दिन करने से जल्दी विवाह के योग बन सकते हैं और शादी में हो रही देरी खत्म हो सकती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।