Vat Savitri Vrat Upay 2023: सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री व्रत के दिन करें ये उपाय

Vat Savitri Vrat Ke Jyotish Upay 2023: आज वट सावित्री का व्रत है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु और उनकी रक्षा के लिए वट वृक्ष की पूजा कर व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से वैवाहिक जीवन सुखी होता है और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है जिससे संबंध में मधुरता आती है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
- वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ के पास गड्ढा खोदकर उसमें सूखा काजल डाल दें और फिर उस गड्ढे को भर दें। इससे दांपत्य संबंध को लगी नजर दूर होगी।
- पीपल के पेड़ को दूध चढ़ाएं और दक्षिण दिशा (दक्षिण दिशा में न रखें ये चीजें) में सरसों और काले तिल का दीपक जलाएं। इससे पति पर आना वाला संकट टल जाएगा और यमराज से भी रक्षा होगी।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2023 Kab Hai: कब है वट सावित्री व्रत? जानें पूजा मुहूर्त, सामग्री, विधि और महत्व
- वट सावित्री व्रत के दिन काली गाय को 8 बूंदी के लड्डू खिलाएं। इससे वैवाहिक जीवन पर मंगल और राहु का दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। मंगल दोष भी शीघ्र खत्म होगा।
- वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ को कच्चा सूत बांधने के बाद उसी में से थोड़ा सा कच्चा सूत अपने बेडरूम के पलंग पर बांधें। इससे पति का प्यार मिलता रहेगा।
- शादीशुदा जिंदगी के लड़ाई-झगड़ों और तनाव को दूर करने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और घी का दान करें।
- सुखी वैवाहिक जीवन के लिए और पति को बीमारी से बचाने के लिए बरगद के पेड़ (बरगद के पेड़ के उपाय) की जड़ वट अमावस्या के दिन रात के समय पति की कमर पर कलावे से बांधें।
यह भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2023: वट सावित्री व्रत के दिन क्यों की जाती है बरगद के पेड़ की पूजा
- वट सावित्री व्रत के दिन बरगद के पेड़ की परिक्रमा लगाएं और पेड़ की मिट्टी का तिलक पति के साथ खुद भी लगाएं। इससे संतान प्राप्ति में आ रही बाधा दूर होगी।
- वट सावित्री व्रत के दिन मंगलसूत्र पर लाल रंग के चंदन का तिलक पति से लगवाएं। इससे दांपत्य जीवन की खुशियां बनी रहेंगी और वैवाहिक रिश्ता अटूट बनेगा।
तो ये हैं वट सावित्री के दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए किये जाने वाले कुछ अचूक ज्योतिष उपाय। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।