Vastu Expert : वास्तु के हिसाब से घर की Entrance में ऐसे रखें पौधे

हरा सुख और शांति का प्रतीक होता है, इसलिए अपने घरों में लोग पौधों को जगह देते हैं। घर में लगाए जाने वाले प्लांट्स न सिर्फ दिखने में सुंदर होते हैं, बल्कि वह शांति और कल्याण को भी आकर्षित करते हैं। पौधे हमारे परिवेश को ऊर्जा प्रदान करते हैं और उसे पॉजिटिव एनर्जी से सक्रिय रखने में मदद करते हैं।
घर में इंडोर प्लांट्स रखते वक्त हमें वास्तु का ध्यान भी देना चाहिए। वास्तु एक सिंपल साइंस है, जिसके बारे में आपको जानकारी हो या जिसके अनुसार अगर आप चीजें कर रहे हों, तो आपका जीवन आसान हो जाता है। इसलिए जब पौधों को घर के अंदर रखने की बात आती है, तब भी हमें वास्तु के अनुसार उन्हें रखना चाहिए।
घर की एंट्रेंस में इंडोर प्लांट्स रखने हो या फिर स्टडी और वॉशरूम में, सभी जगह दिशाओं का ध्यान देना चाहिए। वास्तु के अनुसार एंट्रेंस पर इंडोर प्लांट्स कैसे रखने चाहिए वो हमारी वास्तु एक्सपर्ट डॉ. शुभ्रा गुप्ता से जानिए।
इंडोर प्लांट्स के लिए दिशा-निर्देश

- सभी बड़े पौधे और झाड़ीदार पेड़ दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र घर में गार्डन या बैकयार्ड में होने चाहिए। जब घर के बैकयार्ड में पौधे लगाए जाते हैं, तो यह अपने साथ स्थिरता और सफलता लेकर आते हैं।
- वहीं कुछ पेड़ और पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर की बाउंड्री से दूर लगाना चाहिए। पीपल के पेड़ या सेक्रेड फिग और बरगद के पेड़ को घर की सीमाओं के भीतर नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि मंदिर की तरह पूजा स्थलों के पास होना चाहिए।
- इसके अलावा, वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो पेड़ कीड़े, सांप और उल्लू को आकर्षित करते हैं, उन्हें घर के आसपास नहीं लगाया जाना चाहिए क्योंकि वे बुरी आत्माओं को आकर्षित करते हैं।
घर के मुख्य द्वार पर इंडोर प्लांट्स

- जब पौधों को घर के मुख्य द्वार पर रखने की बात आती है, तो घर की चारों दिशाओं के अलग-अलग प्रभाव होते हैं। नॉर्थ की एंट्रेंस में पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ईस्ट की एंट्रेंस पर भी पौधे लगाना अच्छा माना जाता है। इसके लिए आपको बस यह एक नियम ध्यान रखना है कि आपके मुख्य द्वार पर कभी भी लंबे या बड़े पौधे न लगाएं, क्योंकि यह घर में आने वाली एनर्जी को ब्लॉक कर सकते हैं।
- साउथ फेसिंग और वेस्ट दिशाओं में पौधे रखते वक्त ध्यान रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की एंट्रेंस में रेड पॉट में पौधे रखना अच्छा हो सकता है।
इसे भी पढ़ें :इन 10 वास्तु टिप्स के अनुसार घर में लगाएंगी पौधे तो बढ़ जाएगी सुख-शांति और समृद्धि
बाथरूम में इंडोर प्लांट्स लगाने के नियम

टॉयलेट्स या वॉशरूम में नेगेटिव एनर्जी होती हैं, इसलिए वहां कुछ ही प्लांट्स रखने से लाभ हो सकता है। खासकर की स्पाइडर प्लांट्स, उनमें नेगेटिव एनर्जी को सोखने की अच्छी क्षमता होती है। इसके अलावा मनी प्लांट या अन्य तरह के प्लांट्स को यूं ही किसी भी दिशा में बाथरूम में नहीं रखा जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :Vastu Tips: घर से हटा दें ये पौधे, धन लाभ में होते हैं बाधक, आती है निगेटिव एनर्जी
स्टडी रूम में इंडोर प्लांट्स लगाने के नियम

वर्क और स्टडी टेबल के ऊपर प्लांट्स नहीं रखने चाहिए। इसकी वजह यह है कि कुछ पौधे नेगेटिव एनर्जी को अब्सॉर्ब करते हैं, इसलिए जब आप उन्हें पॉजिटिव चीजों के लिए अपना रहे हैं, तो वह आपको नेगेटिव रिजल्ट दे सकते हैं। जैसे कि लोग मनी प्लांट को पानी में रखकर अपनी टेबल पर रखते हैं और उसमें मिट्टी नहीं रखते हैं। तो ऐसा जरूरी नहीं है कि पानी में रखा मनी प्लांट हर किसी के लिए पॉजिटिव रिजल्ट ही लाए, इसलिए स्टडी टेबल पर उन्हें रखने से बचें।
प्लांट्स को किस तरह घर में रखना चाहिए, इस आर्टिकल से आपको थोड़ा आइडिया जरूर मिला होगा। आप अपने वास्तु एक्सपर्ट से पूछकर भी प्लांट्स को सही दिशाओं के अनुसार रख सकते हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।