हैप्पी बर्थ डे: बिग बॉस 15 के सदस्य उमर रियाज की लाइफ से जुड़ी रोचक बातें जानें

बिग बॉस 15 में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट दिखाई दे रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट के बीच एक्टिविटी काफी बढ़ गई हैं। शो के शुरुआती दिनों में कुछ कंटेस्टेंट जहां लड़ाई करते दिखाई दिए तो कुछ एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आए। शो में इस बार एक्स कंटेस्टेंट आसिम रियाज के भाई उमर रियाज भी नजर आ रहे हैं। हालांकि, शो में एंट्र होते ही उन पर नेपोटिज्म का आरोप लगाया गया। वहीं उम्मीद की जा रही हैं उमर अपने भाई आसिम की तरह दमखम दिखाते नजर आ सकते हैं।
अब तो उमर रियाज का नाम शो में चैलेंजर के रूप में शामिल हुई रश्मि देसाई के साथ भी जोड़ा जा रहा है। 1 जनवरी को उमर रियाज का जन्मदिन है तो चलिए इस अवसर पर जानते हैं उमर रियाज की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में-
पेशे से डॉक्टर हैं उमर रियाज
बहुत कम लोगों को पता होगा कि मॉडल और एक्टर उमर रियाज पेशे से एक डॉक्टर हैं। उनका जन्म जम्मू कश्मीर में हुआ था, और अपनी पढ़ाई-लिखाई भी उन्होंने वहीं से पूरी की है। उमर के पिता रिटायर पॉलिटिशियन हैं। उमर ने 2018 में अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद वह बतौर जूनियर डॉक्टर प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था। जम्मू कश्मीर में जन्में उमर को भाई आसिम रियाज की तरह ही एक्टर और मॉडलिंग करने की इच्छा बचपन से ही थी। मॉडलिंग के अलावा वह म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं। जिसमें वह एक्स कंटेस्टेंट दलजीत कौर के साथ दिखाई दिए थे। यही नहीं उमर रियाज की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। सोशल मीडिया पर 448k लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इसके अलावा उमर अपने भाई की तरह फिटनेस को लेकर सजग रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: जब रेखा ने अमिताभ बच्चन संग अफेयर पर दिया था ये जवाब, बताई थी अपनी प्रेम कहानी की सच्चाई
बिग बॉस 14 के दौरान मिली थी पॉपुलैरिटी
उमर रियाज उस वक्त काफी पॉपुलैरिटी मिली थी, जब वह अपने भाई आसिम रियाज को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 14 के घर में एंट्री की थी। बता दें कि बिग बॉस 14 के दौरान आसिम के सोशल मीडिया अकाउंट को उनके भाई उमर रियाज ही हैंडल किया करते थे और उस दौरान उन्होंने अपने भाई को खूब सपोर्ट किया। यही नहीं बिग बॉस 14 की जर्नी में उमर अपने भाई आसिम को हर तरह से सपोर्ट करते दिखाई दिए थे। वहीं अब माना जा रहा है कि आसिम के अनुभव का फायदा उमर रियाज को भी होगा, क्योंकि उन्हें पता है कि घर के अंदर कैसे रहना है।
इसे भी पढ़ें: जान्हवी कपूर ने बनवाया मां श्रीदेवी के हाथों से लिखे नोट का टैटू, दर्द में 'गोविंदा' चिल्लाती आईं नजर
इस टीवी एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट!
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उमर रियाज टीवी एक्ट्रेस सोनल वेंगुर्लेकर को डेट कर चुके हैं। दरअसल सोनल का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जहां वो उन्हें फ्लॉप एक्टर कहते दिखाई दिए थे। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा- ''देखों रियलिटी सामने आने के बाद कैसे उमर रियाज बर्ताव कर रहा है। अगर मैं फ्लॉप एक्टर हूं और छपरी टिक टॉक स्टार हूं, तो मैं खुश हूं क्योंकि मैं जो भी हूं अपने दम पर हूं, कम से कम किसी और के फेम पर नहीं जीती।'' एक्ट्रेस यही नहीं रुकी, उन्होंने उमर रियाज पर उनके पैसे इस्तेमाल करने के भी आरोप लगाए थे। हालांकि, बाद में उमर ने इन आरोपों को यह कहकर खारिज कर दिया कि यह सोनल की चाल है,क्योंकि वह बिग बॉस तक पहुंचना चाहती हैं।
खैर बिग बॉस हाउस में उमर काफी लंबे समय से नजर आ रहे हैं और अब तो टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के साथ उनकी अच्छी केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। अभी यह कहना तो मुश्किल है कि दोनों सच में एक दूसरे से प्यार करते हैं या फिर केवल गेम जीतने के लिए एक प्लॉट रचा जा रहा है।
उम्मीद है कि आपको उमर रियाज से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें शेयर कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।