Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:33 AM IST

UIDAI Guidelines: जानें आधार कार्ड इस्तेमाल करते वक्त रखना है किन बातों का ध्यान

UIDAI Guidelines: आधार कार्ड का इस्तेमाल करते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 
Updated:- 2022-10-01, 13:32 IST
image

UIDAI Guidelines: आज इंटरनेट ने बेशक सबकुछ बहुत आसान कर दिया हो लेकिन इस वजह से कुछ परेशानियां भी होती हैं। यहां तक की लोगों को आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। 

इसी को देखते हुए समय-समय पर गाइडलाइन्स निकाली जाती है। हाल ही में एक बार फिर आधार का इस्तेमाल करने के सही तरीके के बारे में बताया गया है। UIDAI ने एक सर्कुरल जारी कर आधार कार्ड का सुरक्षित इस्तेमाल करने के बारे में बताया है।

कैसे करें आधार कार्ड का इस्तेमाल 

aadhar card safety

  • आधार कार्ड आपकी डिजिटल पहचान है। इसका इस्तेमाल आप वहां करें जहां आपको अपनी, अपने स्थान और पहचान को साबित करना हो। 
  • किसी को भी आधार कार्ड देते वक्त उतनी ही सावधानी बरतें जितनी आप अपने फोन नंबर, बैंक नंबर, वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड शेयर करते वक्त रखते हैं। 
  • आपसे जब भी कोई आधार कार्ड मांगे इस बात का ध्यान रखें कि आप पहले से ही उसके पीछे का उद्देश्य पूछें। मतलब ये कि किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड देने से पहले उसके पीछे का कारण जानें। 

इसे भी पढ़ेंः  एक नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं आधार कार्ड

  • जहां आप आधार कार्ड साझा करना पसंद ना करें वहां UIDAI की वेबसाइट से VIDJ वर्चुअल कार्ड भेजें। यह कार्ड एक समय के बाद एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में कोई भी इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। 
  • UIDAI की वेबसाइट पर लगातार चेक करते रहें कि आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल किन-किन कामों के लिए किया जा रहा है। इन सभी बिंदुओं के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आपका फोन नंबर आधार कार्ड से लिंक्ड हो।  

कब ना करें आधार कार्ड का इस्तेमाल 

  • अपने आधार कार्ड को किसी भी अंजान व्यक्ति को ना दें। साथ ही आधार कार्ड की फोटो कॉपी को भी संभाल कर रखें। 
  • आधार की फोटो को सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म पर शेयर ना करें। इससे किसी भी गलत व्यक्ति के हाथ आपका कार्ड लग सकता है। 
  • आधार के साथ-साथ इसका ओटीपी भी किसी को ना दें। 

इसे भी पढ़ेंः  बिना डॉक्युमेंट्स के लिंक करना है आधार कार्ड से मोबाइल नंबर तो करें ये काम

शिकायत भी कर सकते हैं आप 

अगर आपका आधार कार्ड कहीं गुम हो गया है या आपको पता चल गया है कि कोई व्यक्ति उसका गलत इस्तेमाल कर रहा है तो आप शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप यूआईडीएआई सहायता केंद्र  को  1947 नंबर पर या help@uidai.gov.in पर भी शिकायत कर सकते हैं। 

UIDAI द्वारा जारी गाइडलाइन्स आपको सावधान रहने में काफी मदद कर सकती है। आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी तरह के प्रश्न के लिए आप कमेंट सेक्शन में सवाल कर सकते हैं। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।