आज के समय में हम सभी अपने घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने के लिए प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं। यकीनन ये आपके घर को अधिक हरा-भरा और पॉजिटिव बनाते हैं। अमूमन जब भी हम अपने घर में प्लांट्स लगाते हैं तो हमारी इच्छा यही होती है कि हर दिन उनकी ग्रोथ हो। हालांकि, इसके लिए आपको उनकी सही तरह से देखभाल करनी होती है। इनडोर प्लांट्स को सही जगह पर रखने से लेकर उनकी पानी व फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना जरूरी होता है।
हालांकि, इनडोर प्लांट्स की जरूरतें अलग होती हैं और इसलिए यह बेहद आवश्यक है कि आप अपने इनडोर प्लांट के लिए सही फर्टिलाइजर का चयन करें। ऐसे कई फर्टिलाइजर होते हैं जो इनडोर प्लांट के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं और वे उन्हें पोषित करने में मदद करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही फर्टिलाइजर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपने इनडोर प्लांट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं-
आर्गेनिक फर्टिलाइजर प्लांट में पोषक तत्व शामिल करते हैं और ये मिट्टी की संरचना में सुधार करते हैं। इन्हें नेचुरल रिसोर्स से बनाया जाता है। मसलन, आर्गेनिक फर्टिलाइजर बनाने के लिए खाद, कम्पोस्ट या अन्य कार्बनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें सीधे मिट्टी में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो कम्पोस्ट चाय बनाकर भी उसे प्लांट में डाल सकते हैं। यह फर्टिलाइजर एनवायरनमेंट फ्रेंडली माने जाते हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- Moss Removing Tips: पौधों की वजह से घर की छत पर जम गई है काई, तो इन 3 चीजों की मदद से हमेशा के लिए हो जाएगी गायब
लिक्विड फर्टिलाइजर आमतौर पर लिक्विड होते हैं और इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पानी के साथ डायलूट किया जाता है। इन्हें प्लांट रूट्स द्वारा जल्दी से अब्जॉर्ब किया जाता है। लिक्विड फर्टिलाइजरआर्गेनिक होते हैं और इन्हें आर्गेनिक मैटीरियल जैसे सीवीड्स, कंपोस्ट एक्सट्रैक्ट की मदद से बनाया जाता है। इन्हें मिक्स करना और प्लांट्स पर अप्लाई करना काफी आसान होता है।
वाटर सॉल्यूबल फर्टिलाइजर ऐसे फर्टिलाइजर होते हैं, जो पानी में आसानी से घुल जाते हैं। आप अपने रेग्युलर वाटर रूटीन में इसे शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप बस उन्हें पानी के साथ मिलाएं और अपने वाटरिंग सेशन में इस फर्टिलाइजर में शामिल करें।
वाटर सॉल्यूबल फर्टिलाइजर में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, और पोटेशियम का बैलेंस अनुपात सही होता है। जहां नाइट्रोजन पत्तों की ग्रोथ में मददगार है, वहीं पोटेशियल ओवर ऑल प्लांट हेल्थ पर अच्छा असर छोड़ते हैं। वाटर सॉल्यूबल फर्टिलाइजर प्लांट द्वारा काफी जल्दी अब्जॉर्ब कर लिए जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- ये पांच इनडोर प्लांट, जिनकी पत्तियों से तैयार कर सकती हैं पौधा, बस ध्यान रखें ये बात
स्लो रिलीज फर्टिलाइजर समय के साथ धीरे-धीरे पोषक तत्व रिलीज करते हैं। जिसके कारण आपको इन्हें बार-बार इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती है। इस तरह के फर्टिलाइजर को मिट्टी की सतह पर लगाया जाता है। अगर आप बहुत अधिक बिजी रहते हैं और अपने प्लांट की केयर के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल सकते हैं तो ऐसे में स्लो रिलीज फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।