Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:51 AM IST

लड़कों की इन आदतों को पसंद करती हैं लड़कियां, आप भी जानें इन्हें

किसी भी लड़के से दोस्ती करने से पहले हर लड़की उनमें कुछ खूबी देखती हैं। जानिए इस लेख में।
Updated:- 2019-12-03, 08:30 IST
image

जीवन में दोस्तों का होना बेहद जरूरी होता है। आखिरकार दोस्त ही होते हैं, जिनसे आप अपने दिल की बातें खुलकर कर सकती हैं या मुसीबत के समय उनकी मदद ले सकती हैं। वैसे तो हर रिश्ता हमें जन्म से ही मिल जाता है। भले ही वह मां-बाप हों या भाई-बहन या फिर दूसरे रिश्तेदार, लेकिन दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें हम अपनी मर्जी से लोगों को दोस्त बनाते हैं। इसलिए हर लड़की किसी को भी दोस्त बनाने से पहले उसमें कई तरह ही खूबियां ढूंढती हैं। वैसे यह जरूरी नहीं है कि एक लड़की की दोस्त सिर्फ लड़की ही हो। आज के दौर में, जब gender equality की बात होती है तो लड़कियां लड़कों से बात करने, उनके साथ काम करने या दोस्ती करने में नहीं हिचकिचातीं। हालांकि किसी लड़के से दोस्ती करने से पहले वह उसमें कुछ खूबियां जरूर देखती है।

इसे जरूर पढ़ें- इन 5 बड़े संकेतों से पहचानिए कि दोस्त दुश्मन तो नहीं बन गया

लड़की कॉलेज या वर्कप्लेस में हर लड़के से दोस्ती नहीं करती, वह सिर्फ उन लड़कों से ही दोस्ती करना पसंद करती हैं, जो उन्हें सभ्य व समझदार लगते हैं। इतना ही नहीं, अगर लड़के में कुछ खास तरह की आदते होती हैं तो लड़कियां उनके साथ दोस्ती का हाथ भी बढ़ा देती हैं। अब आप यह जानना चाहेंगे कि आखिरकार लड़कियों को लड़कों की कौन सी क्वालिटीज अच्छी लगती हैं। तो चलिए इसके बारे में आज हम आपको बताते हैं-

मस्ती-मजाकिया लड़के

girls like these habits in boys

कोई भी लड़की किसी लड़के के असली व्यवहार या स्वभाव को उससे दोस्ती करने के बाद ही जान पाती है, लेकिन दोस्ती करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि लड़की आपके साथ कंफर्टेबल महसूस करे। आपको शायद पता ना हो, लेकिन लड़कियों को मस्ती-मजाक करने वाले और उन्हें हमेशा खुश रखने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। इसलिए आप भी लाइफ को थोड़ा लाइटली लें और खुलकर जीना शुरू करें।

 

उन्हें समझने वाले लड़के

girls like these habits in boys ()

बात चाहे जीवनसाथी चुनने की हो, बॉयफ्रेंड की या सिर्फ महज दोस्ती की, लड़कियां हमेशा ऐसे लड़कों को प्राथमिकता देती हैं, जो उन्हें अच्छी तरह समझ पाएं और उनकी भावनाओं का सम्मान करें। कोई भी व्यक्ति हमेशा सही नहीं हो सकता। हो सकता है कि लड़की भी कभी-कभी कुछ गलतियां कर बैठे, ऐसे में लड़का उन्हें जज के स्थान पर उसकी परिस्थिति को समझे। 

 

इतना ही नहीं, उसे उस मुश्किल से बाहर निकलने के रास्ते भी बताएं। साथ ही लड़की को लड़के पर यह भी भरोसा होना चाहिए कि वह अपनी हर अच्छी-बुरी बात उससे बिना किसी झिझक के शेयर कर सकती है। वह उसे समझेगा और कभी भी उसका भरोसा नहीं तोड़ेगा।

साथ देने वाले लड़के

girls like these habits in boys ()

यह क्वालिटी अगर किसी लड़के में नहीं है तो लड़की भले ही उस लड़के से दोस्ती कर ले, लेकिन वह दोस्ती लंबे समय तक टिक नहीं सकती। दरअसल, लड़की अपने दोस्तों में एक सपोर्ट सिस्टम ढूंढती है। ऐसे में वह उसी लड़के से दोस्ती करना पसंद करेगी, जो ना सिर्फ मुसीबत पड़ने पर उसे बाहर निकलने के रास्ते बताए। बल्कि मुश्किल समय में उसके साथ एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बने।

इसे जरूर पढ़ें- कैजुअल या अरेंज्ड मैरिज? जानें, किस डेट में लड़कियां झेलती हैं ज्यादा तनाव

हो सकता है कि लड़की को कई मौकों पर फाइनेंशियली या इमोशनल सपोर्ट की जरूरत हो, ऐसे में अगर लड़का उसका साथ देता है तो उनकी दोस्ती काफी मजबूत बनती है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।