टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इंडस्ट्री में आउटस्पोकन और बिंदास अवतार के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर किसी भी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया है। पार्टी में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और चरण सिंह सपरा जैसे अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। हाल ही में पार्टी में शामिल होने की तस्वीरें सामने आई हैं।बता दें कि एक्ट्रेस टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही थी। इस सीरियल में उनके साथ रुबीना दिलाइक और विवियन डीसेना जैसे कलाकार नजर आए थे।
काम्या टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। टीवी सीरियल में काम करने के अलावा बिग बॉस सीजन 7 में नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में उनके साथ प्रत्यूषा बनर्जी भी नजर आई थी और दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसके अलावा भी काम्या पंजाबी कई बार बिग बॉस के घर में पैनल गेस्ट बनकर नजर आ चुकी हैं। खैर एक्ट्रेस इस वक्त राजनीति में एंट्री करने को लेकर लगातार चर्चा में है।
काम्या पंजाबी हमेशा से राजनीति में आने की ख्वाहिश रखती थी। हालांकि, वह काम और एक्टिंग में बिजी होने की वजह से ऐसा कर नहीं पाई। फिलहाल शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की को रैपअप कर दिया गया है, ऐसे में उनके पास राजनीति में आने के लिए भरपूर वक्त है। वहीं बीते दिनों एक्ट्रेस की राजनीति में एंट्री होने की बात सामने आई थी, लेकिन अब यह सच साबित हुई है। काम्या पंजाबी बुधवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि एक्ट्रेससोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो कई बार सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय भी दे चुकी हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग के बाद डाबर ने हटाया अपना करवाचौथ का ऐड
काम्या पंजाबी ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 2001 में शुरू की थी। पहली बार वह श्श्श्श कोई है में नजर आई थी। इसके बाद कहता है दिल, क्यों होता है प्यार, पिया का घर जैसी कई टीवी सीरियल में नजर आईं। टीवी सीरियल मर्यादा: लेकिन कब तक, बिग बॉस, शक्ति अस्तित्व के एहसास की जैसे टीवी शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस काम्या पंजाबी एक्टिंग के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। करियर की शुरुआत में उन्होंने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है, लेकिन 10 साल बाद उनका तलाक हो गया।
इसे भी पढ़ें:अपनी खराब इंग्लिश से लेकर बॉलीवुड की 'क्वीन' बनने तक दिलचस्प रहा कंगना रनौत का सफर
टीवी एक्टर करण पटेल और काम्या पंजाबी का अफेयर काफी दिनों तक रहा था, लेकिन दोनों की ब्रेकअप की खबर ने फैंस को झटका दे दिया था। ऐसा माना जा रहा था दोनों जल्द शादी कर सकते हैं, हालांकि, करण पटेल ने काम्या से शादी करने के बजाय अंकिता भार्गव से शादी रचा ली थी। वहीं काम्या पंजाबी ने पिछले साल ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शलभ डांग संग शादी रचाई। उनका एक बेटा भी है। फिलहाल दोनों अपनी मैरिड लाइफ को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। यही नहीं काम्या अपने पति और बच्चों के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
उम्मीद है कि काम्या पंजाबी से जुड़ी यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।