Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:29 AM IST

Minute को हिंदी में क्या कहते हैं? जानें ऐसे ही 5 दिलचस्प सवालों के जवाब

सामान्य ज्ञान के सवाल सुनने में बहुत ही आसान से लगते हैं, लेकिन असल में ये होते बहुत ही ज्यादा ट्रिकी हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब देते हैं। 
Updated:- 2023-03-10, 15:36 IST
image

आप रोजमर्रा की ऐसी कितनी चीज़ों को देखते हैं जिनके बारे में आप जानते तो हैं, लेकिन फिर भी उसकी असलियत के बारे में आपको पता नहीं होता है। उदाहरण के तौर पर कई लोग ट्रेन, बस, टैक्सी जैसे शब्दों का हिंदी अर्थ भी नहीं जानते हैं। जहां तक जनरल नॉलेज का सवाल है तो ये हमेशा ही कुछ ना कुछ नया सिखाती है। IAS-IPS की परीक्षा हो या फिर एमबीए का एंट्रेस या फिर घर के आस-पास अपने ग्रुप को कोई जानकारी देना सभी में जनरल नॉलेज का बहुत ही उपयोग होता है। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसे ही जनरल नॉलेज के सवालों के जवाब देते हैं जो आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए बहुत अच्छे साबित हो सकते हैं। 

सवाल 1: मिनट को हिंदी में क्या कहते हैं?

जवाब: सोचिए-सोचिए, इसका जवाब तो बहुत ही आसान है और शायद आपको इसके बारे में पता भी है। मिनट को हिंदी में हम क्षणों से डिफाइन करते हैं। इसे हिंदी में क्षण ही कहा जाता है, लेकिन कई लोग इसे 60 क्षण का समय कहते हैं क्योंकि क्षण का एक अर्थ सेकंड भी होता है। दरअसल, हिंदी गिनती में मिनट जैसी कोई वैल्यू ही नहीं है इसलिए सेकंड से ही उसे परिक्षाषित किया जाता है। क्षण और प्रहर से ही हिंदी में समय को डिफाइन किया जाता है और इसलिए मिनट को हिंदी में क्षण ही कहते हैं। 

minute said in hindi

इसे जरूर पढ़ें- टेबल-चेयर से लेकर अंडे को टूटने से बचाने तक, पढ़ें IAS में पूछे जाने वाले अतरंगी सवालों की लिस्ट

सवाल 2: ऐसा कौन सा पेड़ है जो 24 घंटे में 3 फीट तक भी बढ़ सकता है?

जवाब:बांस का पेड़ ही एक ऐसा पेड़ है जो 24 घंटे में तीन फीट तक बढ़ सकता है। पूरी दुनिया में इसकी तरह बढ़ने वाला और कोई भी पेड़ नहीं है। इसे कई लोग इसी कारण से घरों में भी नहीं लगाते हैं और इसके लिए खुली जगह ही चाहिए होती है। 

सवाल 3: किस देश में पत्नी का जन्मदिन भूल जाने पर सज़ा हो सकती है?

जवाब: आप इसके बारे में सोचकर चौंकिए नहीं, लेकिन ये सच है। यकीनन पत्नी का जन्मदिन भूल जाने पर आपको सज़ा हो सकती है और ये घर पर मिलने वाली सज़ा नहीं बल्कि कानूनी तौर पर मिलने वाली सज़ा होगी। ये देश है सामोआ (Samoa), यहां का कानून कहता है कि अगर पत्नी ने इस जुर्म के लिए पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। 

wife birthday

सवाल 4: भारत में गाय की पूजा होने के बाद भी भारत नहीं बल्कि किसी और देश का राष्ट्रीय पशु गाय है, क्या आप जानते हैं वो कौन सा देश है?

जवाब: ये देश है नेपाल जहां गाय को पवित्र माना जाता है और इस देश ने अपना राष्ट्रीय पशु गाय को ही बना रखा है। 

national animal of nepal

इसे जरूर पढ़ें- इन सवालों का भी जवाब लड़कियां हंसकर देती हैं और कर देती है लोगों की बोलती बंद 

सवाल 5: शादी के दिन लड़की के पास कौन सी चीज़ नहीं होती है? 

जवाब: इसका जवाब है सरनेम। शादी के दिन लड़की का सरनेम उसका नहीं रहता है और शादी होने तक पति का सरनेम उसे मिलता नहीं है।  

 

हो सकता है कि आपको भी इन सवालों के जवाब जानकर थोड़ी हैरानी हुई हो। क्या आपके दिमाग में भी ऐसा कोई सवाल है? तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।