Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:44 PM IST

Living Room में चार चांद लगाएंगे Steel Plant Stand के ये ट्रेंडी डिजाइंस, साथ ही मिलेगी फ्रेश और मॉडर्न वाइब

Modern Steel Plant Stand Designs: लिविंग रूम को सजाने के लिए लोग न केवल वॉल डेकोरेशन का काम करते हैं बल्कि पेड़-पौधे का भी खास ध्यान देते हैं। अगर आप अपने प्लांट्स के लिए स्टैंड सर्च कर रही हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी Steel Plant Stand के डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-28, 16:31 IST
Steel Plant Stand Designs

Stylish Steel Plant Stand Designs: लिविंग रूम को सजाने के लिए लोग अच्छा खासा पैसा खर्च करते हैं। फिर चाहे बात दीवार की हो, फर्श की हो या फिर किसी कॉर्नर की हो। घर के इस कमरे में अक्सर लोग एक साथ बैठकर अपनों के साथ समय बिताते हैं। डेकोरेशन आइटम्स के साथ-साथ लोग आजकल घरों को नेचर-फ्रेंडली और मॉडर्न बनाने के लिए पौधों का भी खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि पौधों को फर्श पर रखने में इन्हें रोजाना साफ करने वाला एक काम बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए लोग प्लांट को रखने के लिए स्टैंड का यूज करते हैं।

अगर आप भी अपने Living Area के लिए Plant Stand सर्च कर रही हैं, तो आज के इस लेख में हम कुछ लेटेस्ट और Trendy Plant Stand Designs के बारे में बताने जा रहे हैं। ये स्टैंड न केवल आपके पौधों को एक ऑर्गनाइज लुक देते हैं, बल्कि रूम को फ्रेश और मॉडर्न वाइब भी देते हैं।

मल्टी-टियर स्टेप डिजाइन (Multi-tier Metal Steel Plant Stand Design)

Multi-tier Metal Steel Plant Stand Design

अगर आपके पास लिविंग रूम में जगह कम है और पौधे ज्यादा हैं, तो मल्टी-टियर स्टील स्टैंड आपके लिए परफेक्ट हैं। इसमें सीढ़ीनुमा या अलग-अलग ऊंचाइयों पर कई सेल्फ बने होते हैं।

आप सबसे ऊपर वाले हिस्से पर लटकने वाली बेलें रख सकती हैं और नीचे के हिस्सों पर छोटे कैक्टस या सकुलेंट्स। यह डिजाइन कमरे के किसी भी खाली कोने को एक मिनी इनडोर गार्डन में बदल देता है, जिससे कमरा भरा-भरा और जीवंत नजर आता है।

इसे भी पढ़ें- Living Room को इन मॉडर्न Wooden Plant Stand डिजाइंस से दें नेचुरल लुक, डेकोरेशन के साथ मिलेगा देसी टच

मिनिमलिस्ट ज्योमेट्रिक स्टैंड्स (Geometric Design Steel Plant Stand)

Geometric Design Steel Plant Stand

आजकल लेस इज मोर ज्यादा का ट्रेंड है। स्टील के ज्योमेट्रिक स्टैंड्स जैसे कि त्रिकोणीय, गोल या हेक्सागन शेप वाले स्टैंड्स बहुत ही ट्रेंडी हैं। ये स्टैंड्स बहुत ही स्लिम और डेलिकेट दिखते हैं, जो आपके मॉडर्न सोफा सेट और फर्नीचर के साथ खूब जचते हैं।

इनमें अक्सर ब्लैक पाउडर कोटिंग या गोल्डन फिनिश दी जाती है, जो लिविंग रूम के इंटीरियर को एक लग्जरी लुक देती है। इसे आप खिड़की के पास या टीवी यूनिट के बगल में रखकर कमरे की शोभा बढ़ा सकती हैं।

नेस्टिंग प्लांट स्टैंड्स (Nesting Steel Plant Stand Design)

Nesting Steel Plant Stand Design

नेस्टिंग स्टैंड्स में दो या तीन स्टैंड्स का सेट होता है, जो एक जैसे डिजाइन के होते हैं लेकिन उनकी ऊंचाई अलग-अलग होती है। इन्हें आप एक साथ ग्रुप में रख सकते हैं या अलग-अलग कोनों में फैलाकर। स्टील से बने ये स्टैंड्स काफी हल्के होते हैं, जिससे सफाई करते समय इन्हें खिसकाना बेहद आसान होता है। इनका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये पौधों को जमीन से ऊंचा रखते हैं, जिससे फर्श पर पानी के दाग नहीं पड़ते और पौधों को हवा और लाइट मिलती है।

इसे भी पढ़ें- Living Room की छत के लिए बेस्ट हैं POP False Ceiling की ये ट्रेंडी डिजाइंस, मिलेगा मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।