Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:14 PM IST

छोटे कमरों के लिए बेस्ट हैं ये स्पेस-सेविंग Tv Unit Designs, यहां से लें आइडियाज

छोटे कमरों के लिए जगह बचाने वाले टीवी यूनिट डिजाइन की तलाश में हैं तो इसमें वॉल-माउंटेड और मल्टी-फंक्शनल कॉर्नर यूनिट्स जैसे स्मार्ट ऑप्शंस पर बात की गई है, जो कमरों को मॉडर्न बनाते हैं।
Updated:- 2026-05-09, 13:46 IST
image

आजकल के मॉडर्न घरों में जगह की कमी एक आम समस्या है, खासकर बड़े-बड़े शहरों में जहां कमरे छोटे होते हैं। ऐसे में भारी-भरकम फर्नीचर रखने से कमरा और भी छोटा और भरा हुआ लगने लगता है। लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने और जगह को व्यवस्थित रखने के लिए सही टीवी यूनिट डिजाइन (TV Unit Design) को चुनना बहुत जरूरी है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि छोटे कमरों के लिए कुछ बेहतरीन और स्पेस-सेविंग टीवी यूनिट आइडियाज क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

वॉल-माउंटेड या फ्लोटिंग टीवी यूनिट (Wall-Mounted or Floating TV Units)

छोटे कमरों के लिए वॉल-माउंटेड डिजाइन सबसे स्मार्ट ऑप्शन माना जाता है। इसमें कैबिनेट फर्श पर नहीं छूता, जिससे नीचे की जगह खाली रहती है और कमरा खुला-खुला नजर आता है। 

01 (23)

यह डिजाइन फर्श की सफाई को आसान बनाता है और देखने में बहुत 'मिनिमलिस्टिक' और अलग लगता है। ऐसे में आप इसके आस-पास कुछ फ्लोटिंग शेल्व्स लगा सकते हैं जहां किताबें या छोटे शो-पीस सजाए जा सकेंं।

इसे भी पढ़ें - Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

2. मल्टी-फंक्शनल और कॉर्नर टीवी यूनिट (Multi-functional & Corner Units)

अगर आपके पास कम जगह है तो कमरे के कोनों का यूज करना एक अच्छा फैसला है। कॉर्नर टीवी यूनिट न केवल बेकार पड़ी जगह का यूज करती है, बल्कि कमरे को एक नया एंगल भी देती है। ऐसे में आप कुछ ऐसी यूनिट का चुनाव कर सकती हैं, जिसमें अलमारियां बनी हों। इसमें आप रिमोट, केबल्स और अन्य गैजेट्स को छुपाकर रख सकते हैं, जिससे गंदगी भी नहीं फैलती है।  

02 (24)

इससे अलग अगर आप पुराने जमाने का 'रेट्रो' लुक पसंद करते हैं, तो लकड़ी के रस्टिक फिनिश वाले यूनिट को चुन सकती हैं। यह आपके मॉडर्न घर में एक क्लासिक अट्रैक्शन जोड़ देगा।

इसे भी पढ़ें - किस रंग का होना चाहिए आपका टीवी पैनल? जानें दिशा अनुसार क्यों है ये जरूरी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।