Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Kaleen के ये ड‍िजाइंस, कमरे को म‍िलेगा रॉयल लुक

Kaleen Designs For Living Room: हर कोई चाहता है क‍ि उसका घर सबसे सुंदर द‍िखे। घर के साथ-साथ लोग Living Room पर भी ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं। दरअसल, ये हर क‍िसी का हैप्‍पी प्‍लेस होता है। ऐसे में अगर आप अपने ल‍िव‍िंग रूम काे रॉयल लुक देना चाहती हैं ताे हम आपको कुछ यून‍िक ड‍िजाइन के कालीन द‍िखा रहे हैं।
Updated:- 2026-05-13, 08:11 IST
image

Latest Carpet Designs For Drawing Room: Living room की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लोग महंगे-महंगे सोफा, डेकोरेटिव आइटम्स और शो-पीस खरीदते हैं। वहीं ड्राइंग रूम के कलर से मैचिंग पर्दे और कुशन के कवर भी लगाते हैं। दरअसल, लिविंग रूम हर किसी का हैप्पी प्लेस होता है। फैमिली यहीं पर एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करती है। मेहमान जब हमारे घर आते हैं तो हम उनका भी इसी जगह पर वेलकम करते हैं।

आमतौर पर लोगों को लगता है कि पर्दे, डेकोरेटिव आइटम्स, टीवी यूनिट या महंगे सोफे ही Living Room की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कालीन भी आपके ड्राइंग रूम की खूबसूरती चार गुना बढ़ा सकता है? जी हां, इसीलिए अगर आप अपने लिविंग रूम को रॉयल लुक देना चाहती हैं तो हम आपको कुछ यूनिक डिजाइंस दिखा रहे है। आइए देखते हैं-

रॉयल ट्रेडिशनल कलीन

kaleen designs for living room

अगर आप अपने लिविंग रूम में रॉयल जैसी फीलिंग चाहती हैं तो ये हैवी नक्काशी वाला कालीन बेस्ट रहेगा। ब्लैक और गोल्डन कलर वाला ये कालीन सोफे के गोल्डन फ्रेम के साथ मैच कर रहा है।

यह भी पढ़ें- स‍िर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, म‍िलेगा लग्जरी लुक

Image Credit- Pinterest/Hassan Ali

क्लासिक फ्लोरल प्रिंट कालीन (Kaleen Ke Latest Designs)

kaleen designs for living room (1)

अगर आपको सुंदर फूल-पत्तियों वाले डिजाइन पसंद हैं, तो इस तरह की कालीन आपके लिविंग रूम के लिए बेस्ट रहेगी। अगर आप इस तरह का कालीन अपने लिविंग रूम में बिछाएंगी तो कमरे को एक क्लासी लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये Bubble Sofa Set, इनके खूबसूरत ड‍िजाइंस बदल देंगे घर का अंदाज

Image Credit- Pinterest/talina .

कंटेंपररी डार्क फ्लोरल कालीन

kaleen designs for living room (2)

अगर आप अपने लिविंग रूम को एक बोल्ड और मॉडर्न लुक देना चाहती हैं, तो ये डार्क कलर वाला कालीन एकदम सही है। ये डिजाइन कमरे की खूबसूरती बढ़ा देगा। मेहमान जब आएंगे तो वो भी जरूर पूछेंगे कि इसे खरीदा कहां से है।

यह भी पढ़ें- Living Room में TV Cabinet के ये लेटेस्ट डिजाइंस बचाएंगे फ्लोर स्पेस, मॉडर्न फ्लैट जैसा दिखेगा आपका घर

Image Credit- Pinterest/Laura Moore

लग्जरी आइवरी और पेस्टल फ्लोरल कालीन

kaleen designs for living room (3)

अगर आप अपने लिविंग रूम को एकदम ओपन लुक देना चाहती हैं तो ये लाइट कलर वाला कालीन सबसे अच्छा लगेगा। आइवरी यानी व्हाइट बेस पर बने खूबसूरत पेस्टल फूल और इसके बारीक बॉर्डर कमरे को एकदम रॉयल लुक देंगे। अगर आप इस तरह की कालीन बिछाएंगी तो कमरा एकदम आलीशान लगेगा।

यह भी पढ़ें- Living Room में फ‍िट हो जाएंगे यून‍िक शेप के ये Mirror Designs, कमरा द‍िखेगा काफी बड़ा

Image Credit- Pinterest/Void Sage

रॉयल रेड और गोल्ड मेडेलियन कालीन

kaleen designs for living room (4)

अगर आप अपने लिविंग रूम को एक रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो ये रेड कलर वाला कालीन परफेक्ट है। इसके किनारों पर बनी बारीक नक्काशी और डिजाइन सोफे के गोल्डन फ्रेम के साथ एकदम मैच कर रही है।

Image Credit- Pinterest/Misty Dodson

तो अगर आप भी अपने लिविंग रूम को एक रॉयल लुक देना चाहती हैं तो ये कालीन आपके कमरे की शोभा बढ़ा देंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Delledonnesuzette/etsy

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।