Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:39 PM IST

Living Room को इन मॉडर्न Wooden Plant Stand डिजाइंस से दें नेचुरल लुक, डेकोरेशन के साथ मिलेगा देसी टच

Modern Wooden Plant Stand Designs: लिविंग रूम को बनाना चाहती हैं लग्जरी और फ्रेश? अपनाएं ये मॉडर्न Wooden Plant Stand डिजाइंस, जो घर को देंगे शानदार नेचुरल लुक और परफेक्ट देसी टच। कम जगह में मॉडर्न डेकोरेशन के लिए ये 5 आइडियाज हैं सबसे बेस्ट। नीचे देखें डिजाइंस
Updated:- 2026-05-25, 08:22 IST
Wooden Plant Stand Designs

Stylish Wooden Plant Stand Designs: लिविंग रूम को सजाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके से इसे डेकोरेट करते हैं। सजावट के सामान से लेकर दीवार के रंग और फर्श की टाइल्स का खास ध्यान देते हैं। आज के समय घरों को नेचुरल लुक और इंडोर प्लांट्स का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन सिर्फ पौधे लाना ही काफी नहीं है, उन्हें सही तरीके से रखना भी जरूरी है। अब ऐसे में Plant Stands अहम भूमिका निभाते हैं। खासकर अगर स्टैंड लकड़ी के हो, तो ये कमरे में चार-चांद लगा देते हैं। लिविंग रूम में रखें वुड प्लांट स्टैंड न केवल व्यवस्थित लुक देते हैं बल्कि मॉडर्न डेकोरेशन के साथ देसी टच भी जोड़ते हैं। अगर आप अपने लिविंग एरिया के लिए वुडन प्लांट स्टैंड सर्च कर रही हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे डिजाइंस लेकर आएं, जो आपके Living Area के लिए बेस्ट हैं।

नेस्टिंग स्टूल्स प्लांट स्टैंड (Nesting Stools Stand)

nesting plant stand
नेस्टिंग स्टूल्स प्लांट स्टैंड में अलग-अलग ऊंचाई के 3 या 2 लकड़ी के स्टूल का सेट होता है। इन्हें आप एक के साथ एक मिलाकर या अलग-अलग करके भी रख सकते हैं। यह आपके लिविंग रूम की बोरिंग खाली जगहों को बहुत ही खूबसूरती से भर देता है और देखने में काफी आकर्षक लगता है।

कॉर्नर जिग-जैग स्टैंड (Zig-Zag Corner Stand Planter)

Zig-Zag Corner Stand Planter

अगर आपके लिविंग रूम में जगह कम है, तो यह जिग-जैग या एल-शेप (L-shape) वुडन स्टैंड बेस्ट है। यह कोने की दीवार से सटकर फिट हो जाता है और इसमें अलग-अलग ऊंचाई पर प्लांट्स रखने के लिए ब्लॉक्स बने होते हैं।

टियर पिरामिड स्टैंड (Tiered Pyramid Stand Planter)

Tiered Pyramid Stand Planter

यह सीढ़ी या पिरामिड के आकार का होता है। इसमें नीचे चौड़े और ऊपर की तरफ छोटे शेल्फ होते हैं। इसे लिविंग रूम के किसी भी कोने में लगाकर आप छोटे-बड़े कई गमले एक साथ रख सकते हैं। यह वर्टिकल स्पेस का बेहतरीन इस्तेमाल करता है।

पेंडुलम स्विंग स्टैंड (Pendulum Swing Stand Planter)

Pendulum Swing Stand Planter

पेंडुलम स्विंग स्टैंड के फ्रेम में लटकता हुआ छोटा लकड़ी का पटरा, जिस पर आप छोटा पॉट रख सकें। यह डिजाइन लिविंग रूम में एक यूनिक आर्ट पीस की तरह काम करता है। इस पर छोटा गमला रखने से यह किसी झूलते हुए आर्ट पीस जैसा दिखता है। यह स्टैंड न केवल पौधों को सजाने का काम करता है, बल्कि लिविंग रूम के डेकोर में एक अनोखा और मॉडर्न आकर्षण भी जोड़ता है।

मल्टी-टियर लैडर स्टैंड(Multi Tier Ladder Plant Stand)

Multi Tier Ladder Plant Stand

अगर आपके पास पौधों का अच्छा कलेक्शन है, तो मल्टी-टियर या लैडर स्टाइल का लकड़ी का स्टैंड बेस्ट है। यह दिखने में एक छोटी सी सीढ़ी जैसा होता है जिस पर अलग-अलग ऊंचाइयों पर आप छोटे-बड़े गमले रख सकते हैं। यह कम जगह घेरता है और कोने में रखने पर पूरे कमरे का लुक बदल देता है। अगर यह स्टैंड डार्क शीशम या सागवान की फिनिश में हो, तो यह आपके पारंपरिक फर्नीचर के साथ खूब जमता है।

इसे भी पढ़ें- Living Room की छत के लिए बेस्ट हैं POP False Ceiling की ये ट्रेंडी डिजाइंस, मिलेगा मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक

सिंगल मिड-सेंचुरी स्टैंड (Single Mid Century Plant Stand)

Single Mid Century Plant Stand

आजकल मिड-सेंचुरी मॉडर्न स्टैंड बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसमें चार पतले पैरों वाला एक गोल लकड़ी का ढांचा होता है, जिसमें एक ही खूबसूरत गमला फिट हो जाता है। इसे सोफे के बगल में या टीवी यूनिट के पास रखने से कमरा बहुत ही एलिगेंट और साफ-सुथरा दिखता है। इसके ऊपर सफेद या सिरेमिक का गमला रखें, यह कॉम्बिनेशन बहुत ही मॉडर्न और प्रोफेशनल लगता है।

हैंगिंग और वॉल-माउंटेड वुडन स्टैंड (Hanging And Wall Mounted Wooden Plant Stand)

Hanging And Wall Mounted Wooden Plant Stand

अगर आपके लिविंग रूम का फर्श खाली रखना चाहती हैं, तो वॉल-माउंटेड लकड़ी के स्टैंड का चुनाव करें। लकड़ी के फ्रेम के अंदर छोटे-छोटे कांच के जार या मिट्टी के बर्तन लगाकर आप अपनी दीवार को 'लिविंग वॉल' बना सकती हैं। यह छोटी जगह वाले कमरों के लिए शानदार है। मनी प्लांट या बेल वाले पौधों को जब आप इन लकड़ी के स्टैंड से नीचे की ओर लटकते हुए देखेंगी, तो यह आपके घर को एक जंगल-कैफे जैसा वाइब देगा।

लकड़ी के स्टूल और बेंच डिजाइन (Wood Stool And Bench Plant Stand Design)

Wood Stool And Bench Plant Stand Design

अगर आप अपने सिंपल से लिविंग एरिया को इफेक्टिव दिखाना चाहती हैं, तो लकड़ी के छोटे स्टूल या नीची बेंच का यूज करें। अलग-अलग ऊंचाई के दो-तीन स्टूल एक साथ रखकर उन पर पौधे सजाना एक आर्टिस्टिक लुक देता है। इन स्टैंड्स के लिए बिना पॉलिश की हुई या नेचुरल ग्रेंस वाली लकड़ी का चुनाव करें। यह आपके लिविंग रूम में प्रकृति के और करीब होने का अहसास कराता है और दिखने में बेहद मिनिमलिस्ट लगता है।

लकड़ी के प्लांट स्टैंड को डेकोरेट करने के लिए क्या करें?

  • लकड़ी के इन स्टैंड्स के साथ जूट की टोकरियां या मिट्टी के रंगीन गमलों का इस्तेमाल करें।
  • रात के समय इन स्टैंड्स के पास छोटी सी फोकल लाइट लगाएं।
  • पौधों की परछाइयां दीवार पर बहुत खूबसूरत लगती हैं।

इसे भी पढ़ें- Terrace Makeover: घर की छत को देना चाहती हैं गांव की चौपाल वाला लुक, Village Style Seating Area वाले ये आइडियाज हैं बेस्ट

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
क्या लकड़ी के प्लांट स्टैंड पर पानी गिरने से वे खराब हो सकते हैं?
हां, लगातार नमी से लकड़ी फूल सकती है या उसमें फफूंद लग सकती है। इससे बचने के लिए स्टैंड पर वॉटर-प्रूफ पॉलिश या वार्निश का इस्तेमाल करें। साथ ही, गमले के नीचे हमेशा एक ड्रेनेज ट्रे रखें ताकि पानी सीधा लकड़ी पर न गिरे।
वुडन प्लांट स्टैंड किन-किन साइज के आते हैं?
बाजार में आपको अलग-अलग डिजाइन और साइज के वुडन प्लांट स्टैंड मिल जाएंगे। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें चुन सकती हैं।
लिविंग रूम में लकड़ी का प्लांट स्टैंड लगा सकते हैं?
हां, लिविंग रुम में लकड़ी वाला प्लांट स्टैंड लगा सकते हैं। यह कमरे को नेचुरल वाइब देता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।