Living Room की छत के लिए बेस्ट हैं POP False Ceiling की ये ट्रेंडी डिजाइंस, मिलेगा मॉडर्न और अट्रैक्टिव लुक

POP False Ceiling Modern Designs: लिविंग रूम हमारे घर का वह हिस्सा है जहां पर सबसे ज्यादा हलचल रहती है। मेहमानों के आने पर उन्हें लिविंग रूम में बैठाते हैं। कोई खास मौके हो या फिर परिवार के साथ एक साथ बैठकर मूवी या फिर समय बिताना लिविंग एरिया बेस्ट ऑप्शन होता है। अब ऐसे में लोग इस कमरे को सजाने के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं। घर को सजाते समय हम अक्सर दीवारों और फर्नीचर पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन छत को भूल जाते हैं। आजकल POP फॉल्स सीलिंग के जरिए आप अपनी साधारण सी छत को बेहद मॉडर्न और शानदार बना सकती हैं। यह न केवल कमरे की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि रोशनी को भी सही तरीके से पूरे कमरे में फैलाती है, जिससे आपका लिविंग रूम किसी बड़े होटल जैसा लगने लगता है। आज के इस लेख में हम आपको POP False Ceiling के लेटेस्ट और मॉडर्न डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
घुमावदार ज्यामितीय पैटर्न डिजाइन पोओपी डिजाइन (Circle Geometric Pattern POP Design)

घुमावदार ज्यामितीय POP डिजाइन आधुनिक इंटीरियर के लिए एक प्रीमियम विकल्प है। इसमें सर्कल और स्पाइरल कर्व्स का उपयोग करके छत को एक गतिशील और 3D लुक दिया जाता है। जब इन घुमावदार खांचों में वॉर्म कोव लाइटिंग लगाई जाती है, तो यह पूरे कमरे को एक भव्य और आरामदायक अहसास देता है। यह डिजाइन बड़े हॉल या मास्टर बेडरूम के लिए बेस्ट है।
व्हाइट सीमेंट फ्लावर पीओपी डिजाइन (White Cement Flower POP Design)

व्हाइट सीमेंट और पीओपी (POP) के मेल से बने फ्लावर डिजाइंस घर की छतों और दीवारों को एक रॉयल लुक देते हैं। यह डिजाइन न केवल सुंदर दिखता है, बल्कि काफी मजबूत और टिकाऊ भी होता है। आप इसे लिविंग रूम के कोनों या पंखे के चारों ओर 'सीलिंग रोज' के रूप में बनवा सकते हैं, जो मॉडर्न और क्लासिक दोनों तरह के इंटीरियर पर फबता है।
मिनिमलिस्टिक स्ट्राइप्स डिजाइन (Minimalist Stripes POP False Ceiling Design)

मिनिमलिस्टिक स्ट्राइप्स डिजाइन उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सादगी और आधुनिकता का मेल चाहते हैं। इसमें छत पर सीधी पैरलल लाइन्स या गहरे ग्रूव्स (Grooves) बनाए जाते हैं, जो कमरे को एक व्यवस्थित और लंबा लुक देते हैं। यह डिजाइन बिना किसी ताम-झाम के लिविंग रूम को क्लासी, शांत और बेहद 'अंडरस्टेटेड लग्जरी' वाली वाइब प्रदान करता है।
टी-बार डिजाइन (T-Bar Design False Ceiling)

टी-बार डिजाइन मॉडर्न लिविंग रूम के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें छत पर अंग्रेजी के 'T' आकार के खांचे (Grooves) बनाए जाते हैं, जिनमें LED प्रोफाइल लाइट्स फिट की जाती हैं। यह डिजाइन काफी स्लीक और प्रोफेशनल लुक देता है। यह कम जगह घेरते हुए कमरे को अधिक ऊंचा और व्यवस्थित दिखाता है। सादगी और लग्जरी पसंद करने वालों के लिए यह सबसे बेस्ट ट्रेंडी डिजाइन है।
पर्ल और ग्लास वर्क (Pearl And Glass Work POP False Ceiling)

पर्ल और ग्लास वर्क पीओपी फॉल्स सीलिंग का एक बेहद आधुनिक और आकर्षक विकल्प है। इसमें पीओपी के बीच कांच या मिरर के टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है, जो लाइट्स की रोशनी को रिफ्लेक्ट करते हैं। इससे छत को एक यूनिक और चमकदार लुक मिलता है, जो लिविंग रूम को अधिक लग्जरी और बड़ा दिखाता है।
सर्कुलर और कर्व डिजाइन (Circular/Curve Pattern POP False Ceiling)

अगर आप अपने लिविंग रूम को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो गोल या लहरदार (S-shape) डिजाइंस चुनें। छत के बीचों-बीच एक बड़ा गोला बनवाकर उसमें झूमर लगाना कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। यह बड़े कमरों के लिए बहुत ही शानदार विकल्प है।
इसे भी पढ़ें- Living Room के लिए बेस्ट हैं Wall Panel के ये डिजाइंस, आपके कमरे को देंगे खूबसूरत लुक
ज्योमेट्रिक कट-आउट्स (Geometric Cut-outs POP False Ceiling)

अगर आपको आर्ट पसंद है, तो आप छत पर चौकोर, त्रिकोण या हेक्सागन जैसे कट-आउट डिजाइंस बनवा सकती हैं। इन आकृतियों के अंदर से आती रोशनी कमरे में एक अनोखा पैटर्न बनाती है, जो रात के समय बेहद खूबसूरत लगता है।
प्लस-माइनस डिजाइन (Plus-Minus POP False Ceiling)

प्लस-माइनस डिजाइन यह उन लोगों के लिए है जो छत पर बहुत ज्यादा काम नहीं चाहते लेकिन सादा भी नहीं रखना चाहती। इसमें कुछ हिस्से छत से बाहर निकले होते हैं और कुछ अंदर दबे हुए। यह छोटे लिविंग रूम को बड़ा दिखाने में मदद करता है।
वुडन टच के साथ मिक्स डिजाइन (POP with Wooden Texture False Ceiling)

आजकल नेचुरल लुक काफी ट्रेंड में है। आप सफेद POP के बीच में लकड़ी के स्लीक पैनल लगवा सकती हैं। सफेद और भूरे का यह मेल कमरे को बहुत ही मॉडर्न और वॉर्म लुक देता है। यह डिजाइन खासकर उन घरों में जचती है जहां फर्नीचर भी लकड़ी का हो।
लेयर्स वाली रॉयल डिजाइन (Multi-layered Design POP False Ceiling)

अगर आपका लिविंग रूम बड़ा है, तो लेयर्स वाली रॉयल डिजाइन बेस्ट है। इसमें छत के बीच में एक के ऊपर एक दो-तीन लेयर्स बनाई जाती हैं। यह डिजाइन देखने में बहुत ही महंगी और आलीशान लगती है। अगर आप इसके बीच में एक बड़ा झूमर लगा दें, तो कमरे का लुक पूरी तरह बदल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Strip Lights के ये आइडियाज, सिंपल Living Room को देंगे प्रीमियम और एलिगेंट टच
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Pinterest
- POP फॉल्स सीलिंग बनवाने में कितना समय लगता है?
- स्टैंडर्ड साइज के लिविंग रूम में डिजाइन की जटिलता के आधार पर लगभग 1 से 2 हफ्ते का समय लग सकता है। इसमें फ्रेमिंग, पेस्टिंग और सूखने का समय शामिल है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।