Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:46 AM IST

Rooftop Decor: सिर्फ 100 रुपये में ऐसे सजाएं अपनी छत, कम बजट में म‍िलेगा वेकेशन का मजा

हम सभी गर्मियों में बाहर घूमने जाना पसंद करते हैं। हालांक‍ि, ये हर कि‍सी के ल‍िए संभन नहीं हो सकता है। ऐसे में अगर आपके घर में छत है, तो उसे थोड़ा सजाकर शानदार रूफटॉप स्पेस में बदल सकती हैं। इसके ल‍िए बजट भी काफी कम लगेगा और घर पर ही शानदार मिनी वेकेशन स्पॉट भी तैयार हो जाएगा।
Updated:- 2026-06-11, 20:43 IST
Rooftop decor ideas

गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हम सभी घूमने की प्लानिंग करते हैं। कुछ लोगों को Hill Stations जाना पसंद होता है तो कुछ लोग Beach पर चिल करने जाते हैं। हालांकि, कुछ लोग काम के दबाव और बजट के चलते घूमने के लिए नहीं जा पाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही वेकेशन प्लान कर सकती हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

जी हां, आप अपने घर की छत को थोड़ा सा डेकोरेट कर शानदार रूफटॉप स्पेस में बदल सकती हैं। यहां आप शाम की चाय एंजॉय कर सकती हैं और फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकती हैं। कुल मिलाकर आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर अपने घर की छत को मिनी वेकेशन स्पॉट जैसा लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं-

Rooftop decor ideas

खूब सारे लगा दें पौधे

रूफटॉप को खूबसूरत बनाने का सबसे आसान और सस्ता तरीका पौधे लगाना ही है। आप छत पर छोटे-छोटे फूलों से लदे गमले रख सकती हैं। आप मनी प्लांट, तुलसी या फ्लावर प्लांट लगा सकती हैं। हैंगिंग प्लांट्स भी आपके छत की सुंदरता बढ़ाने का काम करेंगे। इससे आपके छत पर हरियाली भी दिखेगी। माहौल भी काफी खुशनुमा लगेगा।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Wall Clock के ये ड‍िजाइंस, बदल जाएगा कमरे का पूरा लुक

फेयरी लाइट्स लगाएं

कम बजट में अगर आप अपने छत को अच्छा लुक देना चाहती हैं तो फेयरी लाइट्स लगाना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आप दीवारों और रेलिंग पर लाइट्स लगा सकती हैं। पौधाें पर भी अगर आप लाइटें लगाएंगी तो खूबसूरती और चार गुना बढ़ जाएगी। रात में जब लाइट्स आप जलाएंगी तो इससे रूफटॉप काफी सुंदर दिखेगा। आप यहां पर फोटोशूट भी करा सकती हैं। साथ ही यहां आप डिनर की प्लानिंग भी कर सकती हैं।

बैठने के लिए कंफर्टेबल कॉर्नर बनाएं

रूफटॉप पर वेकेशन वाली फीलिंग लेने के लिए बैठने की अच्छी जगह भी होना जरूरी है। इसके लिए आप कोई मैट बिछाकर उस पर छोटे-छोटे कुशन और तकिये रख सकती हैं। साथ ही आप फोल्डिंग चेयर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में सबसे खूबसूरत द‍िखेगी Balcony, बस प्लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन

DIY डेकोर से बढ़ाएं छत की खूबसूरती

आपको बता दें कि घर में बेकार पड़ी पुरानी चीजों से भी आप अच्छा सा डेकोरेटिव आइटम तैयार कर सकती हैं। अगर आपके पास खाली बोतलें हैं तो उसे पेंट कर दें। इसमें कोई भी प्लांट लगाकर रख सकती हैं। वहीं, पुराने टायर को सजाकर आप टेबल की तरह यूज कर सकती हैं।

छोटा फूड या टी कॉर्नर बनाएं

अगर आपके पास छत पर स्पेस है तो आप छोटा सा टी या स्नैक कॉर्नर भी बना सकती हैं। आप छत पर छोटी सी टेबल रख दें। आप इसे शाम की चाय या डिनर के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Pheny Bottle Planters: फिनाइल की खाली बोतलों से बनाएं ये प्लांटर्स, बदल जाएगा गार्डन का पूरा लुक

गर्मियों में रूफटॉप सजाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • छाता, शेड या पर्दे का इस्तेमाल करें
  • कुशन, चादर या डेकोरेशन के लिए लाइट कलर्स का ही इस्तेमाल करें
  • बहुत ज्यादा सामान न रखें

Rooftop decor ideas (2)

कम बजट में कहां से खरीदें सामान?

  • लोकल मार्केट
  • ऑनलाइन सेल
  • घर में रखे पुराने सामानों का दोबारा इस्तेमाल करें

रूफटॉप को और खास कैसे बनाएं?

  • शाम को लाइट म्यूजिक से माहौल को खुशनुमा बनाएं
  • छोटे लैंप या मोमबत्ती स्टैंड रखें
  • फैमिली मूवी नाइट भी प्लान कर सकती हैं

यह भी पढ़ें- DIY Old Basket: सिर्फ 10 मिनट में क‍िचन की पुरानी टोकरी से बनाएं स्टाइलिश गमला, खिल उठेगा गार्डन

तो अगर आप भी कम बजट में छत को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीके आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
छत की सजावट कैसे करें?
आप ढेर सारे पेड़-पौधे, लाइट‍िंग वगैरह करके छत को खूबसूरत बना सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।