Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:05 AM IST

Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Wall Clock के ये यून‍िक ड‍िजाइंस, कमरे की बदल जाएगी सूरत

Wall Clock Designs For Living Room: अगर आप अपने ल‍िव‍िंग रूम की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो हम आपके ल‍िए कुछ यूनिक और लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के Wall Clock लेकर आए हैं। जब मेहमान ये आपके घर में लगा ये वॉल क्‍लॉक देखेंगे तो ब‍िना तारीफ क‍िए रह नहीं पाएंगे।
Updated:- 2026-05-18, 08:21 IST
Wall Clock Designs For Living Room

Wall Clock Latest Designs For Living Room: घर की खूबसूरती बढ़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता है। लोग गार्डन‍िंग करते हैं। घर को खूबसूरत ड‍िजाइन में बनवाते हैं और पेंट करवाते हैं। वहीं घर के अंदर भी सुदंरता बनाए रखने के ल‍िए लोग कई तरह के डेकोरेट‍िव आइटम्‍स खरीदते हैं। इंडोर प्‍लांट्स लगाते हैं। आमतौर पर Living Room पर ज्यादा ध्‍यान द‍िया जाता है। ये वही जगह होती है जहां फैमि‍ली एक दूसरे के साथ टाइम स्‍पेंड करती हैं।

मेहमानों का वेलकम भी इसी जगह किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी ल‍िव‍िंग रूम की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ यूनिक और लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के Wall Clock द‍िखा रहे हैं। इससे आपका ड्राइंग रूम एकदम लग्‍जरी द‍िखेगा। आइए देखते हैं लेटेस्‍ट डि‍जाइंस-

मूनलाइट थीम वाली वॉल क्लॉक (Moonlight Theme Wall Clock)

wall clock for living room

अगर आप इस तरह का मूनलाइट थीम वाला वॉल क्‍लॉक अपने ल‍िव‍िंग रूम में लगाएंगी तो ये काफी सुकूनभरा मालूम पड़ेगा। इसका डिजाइन जैसा क‍ि आप देख रही हैं क‍ि आधे चांद (Crescent Moon) जैसा है। इसके पीछे से लाइट रोशनी आ रही है। अगर आप अपने कमरे को मॉडर्न और रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो ये बेस्ट चॉइस है।

यह भी पढ़ें- Living Room को स‍िर्फ ₹10 के खर्च में ऐसे करें डेकोरेट, कमरे को म‍िलेगा लग्जरी लुक

Image Credit- Pinterest/Aadesh Jain

बटरफ्लाई डिजाइन वाला पेंडुलम वॉल क्लॉक Trendy Wall Clock Designs For Living Room

wall clock for living room (1)

लिविंग रूम के लिए ये वॉल क्‍लॉक डेकोरेट‍िव मास्टरपीस से कम नहीं है। इसमें ऊपर की तरफ रोशनी से जगमगाती हुई एक बहुत ही खूबसूरत तितली (Butterfly) बनी हुई है। वहीं घड़ी के नीचे की तरफ एक स्टाइलिश पेंडुलम भी लगाया गया है, ज‍िससे आपके कमरे को मॉडर्न और लग्जरी लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Kaleen के ये ड‍िजाइंस, कमरे को म‍िलेगा रॉयल लुक

Image Credit- Pinterest/Zoni

फ्लोरल ग्रीन लग्जरी वॉल क्लॉक

wall clock for living room (2)

अगर आपको नेचर से प्‍यार है तो आप ये घड़ी लगवा सकती हैं। इससे आपको ल‍िव‍िंग रूम में ग्रीनरी का ए‍हसास होगा। इसका पिस्ता ग्रीन कलर और उस पर बनी व्‍हाइट फूलों की टहनियां दीवार पर बहुत ही सुंदर लगेंगी।

Image Credit- Pinterest/HauntNest

लैंडस्केप और प्लांटर वॉल क्लॉक

wall clock for living room (3)

ये घड़ी तो देखने में ही किसी सुंदर पेंटिंग जैसी लग रही है। इसमें घड़ी के साथ एक छोटा सा शेल्फ और प्लांटर भी दिया गया है, जहां आप अपनी पसंद का ओरि‍ज‍िनल या आर्टिफ‍िश‍ियल टहनियां लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं ये Bubble Sofa Set, इनके खूबसूरत ड‍िजाइंस बदल देंगे घर का अंदाज

Image Credit- Pinterest/Areej

फेदर डिजाइन लग्जरी वॉल क्लॉक

wall clock for living room (4)

अगर आप अपने ल‍िव‍िंग रूम में इस तरह की घड़ी लगाएंगी तो इससे दीवार को एक रॉयल और आर्टिस्‍ट‍िक लुक मि‍लेगा। इसमें आप देख रही हैं क‍ि गोल्‍डन और व्‍हाइट पंख का बहुत ही सुंदर कॉम्बिनेशन है, जो द‍िखने में ही काफी यूनिक लग रहा है।

यह भी पढ़ें- Living Room में फ‍िट हो जाएंगे यून‍िक शेप के ये Mirror Designs, कमरा द‍िखेगा काफी बड़ा

Image Credit- Pinterest/FOUR LIGHTING

गोल्डन रॉक स्टाइल वॉल क्लॉक

wall clock designs

Living Room की दीवार को रॉयल लुक देने के लिए इस तरह का गोल्डन वॉल क्लॉक एकदम बेस्ट रहेगा। इसमें जैसा क‍ि आप देख रहीं हैं क‍ि चारों तरफ छोटे-छोटे गोल्‍डन कलर के पत्थरों (Rocks) काे सजाया गया है और बीच में मार्बल जैसा फिनिशि‍ंग दी गई है। ये घड़ी आपके लिविंग रूम की रौनक बढ़ा देगी।

Image Credit- Pinterest/Etsy

तो अगर आप भी अपने ल‍िव‍िंग रूम को लग्‍जरी लुक देना चाहती हैं तो इस तरह के वॉल क्‍लॉक दीवार पर लगा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Snehaa Damade/Bindhuabhi/Galaxy Outfit Studio

FAQ
Living Room में क‍िन-क‍िन ड‍िजाइन के वॉल क्‍लॉक लगवा सकते हैं?
रॉक स्टाइल, फेदर डिजाइन, मूनलाइट थीम जैसे कई डि‍जाइन के आप वॉल क्‍लॉक लगवा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।