घर की दीवार जितनी साफ हो उतनी अच्छी लगती है। लेकिन यह बात सिर्फ बोलने के लिए ही होती है, क्योंकि दीवार पर दाग लगना बेहद आम बात है। आप चाहें कितनी भी कोशिश कर लें, तब भी दीवार गंदी हो ही जाती है। अगर आपकी घर की वॉल व्हाइट है तो यकीनन आप बस इस जद्दोजहज में दिन बिता देती होंगी कि कैसे आप घर की दीवारों को दाग लगने से बचा सकें। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप व्हाइट वॉल पर लगे किसी भी दाग को हटा सकती हैं।
दीवार से पेंसिल और इंक के दाग हटाना
अगर आपके घर में बच्चे हैं तो जरूर आपके घर की दीवार पर पेंसिल और इंक के दाग लगे होंगे। क्योंकि बच्चों को दीवार पर पेंटिग करना काफी पसंद होता है। लेकिन अब अगली बार जब आपक बच्चे दीवार पर अपनी क्रिएटिवीटी दिखाएं तो उन्हें डांटे नहीं, क्योंकि आज हम आपको इन सभी दागों से छुटकारा पाने का तरीका बताएंगे। आप दीवार पर लगे पेसिंल और इंक के दाग को हटाने के लिए क्लीनिंग इरेजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह क्लीनिंग इरेजर आपको किसी भी स्टेशनरी या ग्रॉसरी शॉप पर मिल जाएगा।
दीवार से तेल के दाग हटाएं
खाना बनाते हुए अक्सर तेल के दाग किचन की दीवार पर लग जाते हैं, जिससे किचन देखने में बेहद गंदा लगता है। अगर आप परेशान हैं कि ऐसा क्या किया जाए कि दीवार पर लगे तेल के दाग आसानी से हट जाए तो इसके लिए आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप तेल के दागों से छुटकारा पाने के लिए विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
विनेगर को एक अच्छा एंटी क्लीनिंग एजेंट माना जाता है, जिस कारण से घर के सफाई में इसका इस्तेमाल किया जाता है। बस इसके लिए आपको विनेगर और पानी की जरूरत होगी। दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को किसी स्प्रे बोतल में डाल लें। अब इस मिश्रण को दाग वाली जगह पर छिड़कें। करीब 5-10 मिनट के बाद इसे साफ कपड़े से पोंछ लें। आप पाएंगी कि दीवार पर लगा तेल का दाग अब हट चुका है।
इसे भी पढ़ें: किचन काउंटर पर लगे हल्दी के दाग को हटाने के लिए इन आसान टिप्स को करें फॉलो
इस तरह हटाएं पेंट का दाग
अगर आपकी घर की दीवार सफेद है तो आपको उसकी देखभाल करने में ज्यादा समय लगता होगा। क्योंकि सफेद दीवार पर आसानी से दाग लग जाते हैं। क्या आपकी व्हाइट वॉल पर पेंट का दाग लग गया है? इसके कारण आपकी दीवार का लुक खराब हो गया है? तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब आप इस पेंट के दाग को हटा सकती हैं। पेंट का दाग हटाने के लिए आपको वॉल क्लीनर चाहिए होगा। वॉल क्लीनर आपको किसी भी पेंट स्टोर पर मिल जाएगा। बस इसकी मदद से व्हाइट वॉल पर लगे पेंट के दाग को हटा लें। वॉल क्लीनर का पेंट के दाग वाली जगह पर इस्तेमाल करने से पहले किसी अन्य जगह पर उपयोग करें। (होममेड क्लीनिंग प्रोडक्ट्स बनाना सीखें)
इसे भी पढ़ें: वॉश बेसिन पर लगे जंग से लेकर हार्ड वाटर तक के दाग को हटाने के घरेलू तरीके जानें
बेकिंग सोडा आएगा काम
व्हाइट वॉल पर पेंट के दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा काम आएगा। बेकिंग सोडा की मदद से आप न केवल पेंट के दाग बल्कि किसी भी जिद्दी दाग को हटा सकती हैं। बस इसके लिए आपको जिस जगह पर पेंट का दाग लगा है, उस जगह पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट लगाएं और इसे थोड़ी देर के लिए उस जगह पर लगे रहने दें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Google.Com & Freepik.Com