कूलर चलाते ही कमरे से आती है सीलन की बदबू? कांच की कटोरी में रख दें यह नमक, महक उठेगा कमरा
-1779776442594.webp)
इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जैसे ही गर्मी शुरू होती है तो लोगों के घरों में एसी और कूलर चलने शुरू हो जाते हैं। हालांकि, हर किसी के पास एसी नहीं होती है। ऐसे में कूलर ही एकमात्र सहारा होता है, लेकिन कई बार लोगों की शिकायत होती है कि कूलर चलाते ही कमरे में सीलन की बदबू आने लगती है। इससे कमरे में बैठने का मन नहीं करता है। दरअसल कूलर में लगातार पानी रहने, गीले घास और बंद कमरे की वजह से नमी बढ़ने लगती है, जिससे बदबू आने लगती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप एक कमाल की ट्रिक इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, दरअसल, सदियाें से ये ट्रिक एक रूम फ्रेशनेर की तरह काम कर रही है। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। बस 10 रुपये में आपका कमरा सुगंधित हो उठेगा। आइए इस ट्रिक के बारे में जानते हैं-
-1779776594286.jpg)
कांच की कटोरी में रखें सेंधा नमक
अगर कमरे में कूलर की वजह से सीलन जैसी बदबू आ रही है, तो आप एक कांच की कटोरी में मोटा सेंधा नमक भरकर रख सकती हैं। इस कटोरी को आप कूलर के पास या कमरे के किसी कोने में रख दें। ऐसा माना जाता है कि सेंधा नमक हवा की नमी को अपनी तरफ खींच लेती है जिससे बदबू कम हो सकती है।
कांच की कटोरी ही क्यों?
बहुत कम लोग जानते हैं कि कांच की कटोरी नमी और बदबू को बेहतर तरीके से संभालने का काम करती है। जबकि प्लास्टिक के बर्तन में स्मेल बैठ जाती है। इसीलिए सेंधा नमक रखने के लिए कांच या सिरेमिक की कटोरियां रखने के लिए ही कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- Cooler Cleaning Tips: कूलर के पानी में पनप रहे हैं मच्छर, डाल दें बस ये 1 चीज; मिनटों में होगा सफाया
सेंधा नमक में मिला सकती हैं ये भी एक चीज
अगर कमरे को हल्की खुशबू देना चाहती हैं, तो सेंधा नमक में 2 से 3 बूंद नींबू या लैवेंडर ऑयल भी डाल सकती हैं। इससे कमरे में फ्रेशनेस बनी रहेगी। हालांकि, ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा ऑयल न डालें।
-1779776641518.jpg)
यह भी पढ़ें- क्या आप भी बंद कमरे में चलाते हैं Cooler? तुरंत बदलें ये 1 तरीका, बिना उमस के कमरा बनेगा शिमला
इन बातों का रखें ध्यान
- कूलर की सफाई करती रहें
- कूलर का पानी बदलती रहें
- घास साफ करें
- टंकी धोएं
- फैन और जाली साफ करें
- कमरे को पूरी तरह बंद करके कूलर न चलाएं
- कमरे में धूप और हवा भी आने दें
यह भी पढ़ें- कूलर चलाते ही कमरे में बढ़ जाती है उमस, तो खिड़की के पास अपनाएं ये 1 ट्रिक; AC जैसी मिलेगी ठंडी हवा
तो अगर आप भी कूलर की सीलन वाली बदबू से परेशान है तो ये ट्रिक अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।