कूलर चलाते ही कमरे में बढ़ जाती है उमस, तो खिड़की के पास अपनाएं ये 1 ट्रिक; AC जैसी मिलेगी ठंडी हवा

गर्मियां शुरू होते ही लोगों के घरों में एसी और कूलर चलने लगते हैं। इन दिनों तो पारा भी काफी ज्यादा हो रखा है। जिनके पास एसी है उन्हें तो कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन जिनके घरों में कूलर लगा हुआ है, उनकी कई बार शिकायत रहती है कि कूलर चलाने से कमरे में उमस काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इससे चिपचिपाहट महसूस होने लगती है। इसके पीछे की वजह कमरे में वेंटिलेशन का सही न होना होता है।
दरअसल, जब कमरे की हवा बाहर नहीं निकल पाती है तो ह्यूमिडिटी बढ़ने लगती है। ऐसे में अगर आपके साथ भी ये दिक्कत हो रही है तो हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं जिसे अगर आप अपनाएंगी तो कूलर की हवा भी एसी जैसी मालूम पड़ेगी। आइए जानते हैं-
कौन-सी 1 ट्रिक आ सकती है काम?
जब भी आप कूलर चलाएं तो खिड़की को थोड़ा खुला रखें और एग्जॉस्ट एयर का रास्ता बना दें। ये सबसे जरूरी और एक असरदार ट्रिक है। ये ट्रिक इसलिए काम करती है क्योंकि जब कूलर चलता है तो कमरे में लगातार नमी बनी रहती है। ऐसे में खिड़की को थोड़ा सा खोलने से कमरे की पुरानी हवा बाहर निकलती रहेगी और ताजी हवा अंदर आती रहेगी।
यह भी पढ़ें- Cooler Cleaning Tips: कूलर के पानी में पनप रहे हैं मच्छर, डाल दें बस ये 1 चीज; मिनटों में होगा सफाया
सही तरीका क्या है?
कूलर को ऐसी जगह रखें जहां उसका पिछला हिस्सा कूलर की तरफ हो। खिड़की को थोड़ा सा खुला भी रखें। साथ ही दूसरी तरफ भी वेंटिलेशन का रास्ता बनाएं। इससे हवा का सर्कुलेशन बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- Cooler Cleaning Tips: कूलर के पानी में पनप रहे हैं मच्छर? बस 2 बूंद डालें इस 1 चीज का तेल,सुबह तक हो जाएंगे गायब
क्रॉस वेंटिलेशन क्यों जरूरी है?
क्रॉस वेंटिलेशन से ताजी हवा अंदर आती रहती है। इससे नमी नहीं बढ़ने पाती है। ऐसे में कूलर की हवा भी ठंडी लगने लगती है। कई लोग कूलर को एसी की तरह बंद कमरों में चलाते हैं, लेकिन ये गलत आदत है। आप कूलर को खिड़की के पास ही रखें और उसे थोड़ा सा खुला रखें।
यह भी पढ़ें- Window Heat Control Hack: कांच की खिड़कियों पर लपेटें यह 1 चमकीली चीज, कमरा रहेगा ठंडा
इन बातों का रखें ध्यान
- कूलर का पानी हर दूसरे दिन बदलते रहें
- कूलर को खिड़की के ही पास रखें
- पूरा कमरा बंद न करें
- थोड़ा या पानी में बर्फ डाल सकती हैं
यह भी पढ़ें- क्या आप भी बंद कमरे में चलाते हैं Cooler? तुरंत बदलें ये 1 तरीका, बिना उमस के कमरा बनेगा शिमला
तो अगर आप भी कूलर को बंद कमरे में चलाती हैं तो एक बार ये क्रॉस वेंटिलेशन वाला तरीका अपना सकती हैं। इससे आपको कूलर की ठंडी हवा भी एसी जैसी मालूम पड़ेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।