Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

क्या आप भी बंद कमरे में चलाते हैं Cooler? तुरंत बदलें ये 1 तरीका, बिना उमस के कमरा बनेगा शिमला

बंद कमरे में कूलर चलाने से उमस और चिपचिपी हवा की समस्या होती है, क्योंकि कूलर ताजी हवा पर काम करता है और नमी बाहर नहीं निकल पाती। 
Updated:- 2026-04-21, 15:51 IST
image

गर्मियों की तपती दोपहर में जब सूरज आग निकालता है तो, तो कूलर हमें राहत देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि कूलर चलाने के कुछ देर बाद कमरे में हवा ठंडी होने की जगह चिपचिपी और भारी होने लगती है? ऐसे में पसीना सूखता ही नहीं है और घुटन सी महसूस होने लगती है। इसका सबसे बड़ा कारण है कूलर चलाने का गलत तरीका। अक्सर हम ठंडक बचाने के चक्कर में कमरे के दरवाजे और खिड़कियां टाइट से बंद कर देते हैं, जो हामारी सबसे बड़ी गलती है। ऐसे में ये पता होना चाहिए कि क्यों बंद कमरे में कूलर चलाना आपकी सेहत और सुकून दोनों के लिए नुकसानदेह है? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बंद कमरे में कूलर चलाना क्यों है गलत? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

बंद कमरे में कूलर चलाना क्यों है गलत?

एसी और कूलर के काम करने का तरीका एकदम अलग होता है। एसी बंद कमरे की हवा को ही रीसायकल और ठंडा करता है, जबकि कूलर ताजी हवा पर काम करता है। ऐसे में जब आप बंद कमरे में कूलर चलाते हैं, तो कूलर के पैड्स से निकलने वाली नमी कमरे के अंदर ही जमा होने लगती है।

1 - 2026-04-21T151832.559

बता दें कि एयर के बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं होता, इसलिए कमरे में ह्यूमिडिटी या उमस का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। यही वजह है कि कुछ देर बाद कूलर ठंडी हवा देना बंद कर देता है और कमरा किसी गर्म भट्टी जैसा महसूस होने लगता है।

उमस और चिपचिपाहट को कैसे रोकें?

कूलर से ठंडक पाने के लिए क्रॉस-वेंटिलेशन जरूरी होता है। यानि जितनी हवा कूलर अंदर फेंक रहा है, उतनी ही हवा बाहर निकलने का रास्ता भी होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें -  कूलर दे रहा है उमस वाली गर्मी? घास बदलने की जरूरत नहीं, पानी के टैंक में डालें ये 1 चीज; बर्फ जैसी ठंडी मिलेगी हवा

ऐसे में आप कूलर को हमेशा खिड़की पर इस तरह लगाएं कि वह बाहर की ताजी हवा खींच सके। वहीं कूलर के सामने वाली खिड़की या दरवाजे को थोड़ा खुला रखें। इससे कमरे की गर्म और नमी वाली हवा बाहर निकलती रहेगी और कूलर लगातार ठंडी और सूखी हवा देता रहेगा।

2 - 2026-04-21T151827.273

अगर कमरे में खिड़की नहीं है, तो एग्जॉस्ट फैन चलाकर रखें ताकि उमस जमा न हो।

नोट - कूलर की घास या हनीकॉम्ब पैड्स पर धूल जमने से हवा का फ्लो कम हो जाता है। सीजन में कम से कम दो बार इनकी सफाई जरूर करें।

इसे भी पढ़ें - रगड़ना छोड़िए... जानें पंखों और Exhaust Fan पर जमी काली चिकनाई को साफ करने का सबसे आसान घोल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।